Jhansi Crime News: भाई की जान बचाने के लिए कुल्हाड़ी का वार बहन ने लिया अपने चेहरे पर, जानें मामला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अश्वनी कुमार/झांसी. उत्तर प्रदेश के जिला झांसी में एक बहादुर बेटी ने अपने भाई की जान बचाने के लिए कुल्हाड़ी के वार को अपने चेहरे पर ले लिया. चेहरे पर कुल्हाड़ी के वार से किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई. असामाजिक तत्त्वों की पिटाई से बेहोश किशोरी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. जहां किशोरी जीवन और मौत के बीच झूल रही है.

मामला गरौठा कोतवाली थाना क्षेत्र का है. यहां बस स्टैंड चौराहे के पास रहनेवाले पीड़ितों ने कहा कि पंखे की रिपेयरिंग खराब हो जाने से नाराज शख्स ने दुकान में घुसकर परिवार पर हमला कर दिया. धारदार हथियार से लैस असामाजिक तत्त्वों ने परिवार के दो लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी. भाई की पिटाई होते देख बहन ने बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी.

आरोप है कि एक बदमाश ने भाई पर कुल्हाड़ी से हमला किया था. कुल्हाड़ी के वार को बहन ने अपने चेहरे पर ले लिया. फिलहाल कुल्हाड़ी के वार से किशोरी की नाक पर गंभीर चोट आई है. इसके अलावा पिटाई होने से किशोरी समेत तीन लोगों को चोटें आई हैं. परिजनों ने गंभीर हालत में अपनी बेटी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला आपसी विवाद का लग रहा है. मारपीट में धारदार हथियार के इस्तेमाल करने की कोई बात फिलहाल प्रथम दृष्ट्या सामने नहीं आ रही है. हालांकि इस मामले में पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है.

.

FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 13:22 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें