
हाइलाइट्स
शेयर मार्केट में आपको धैर्य के साथ लंबे समय तक रुकना होता है तभी अच्छा रिटर्न मिलता है.
आपके पोर्टफोलियो में डाइवर्सिफिकेशन नहीं है तो इसमें तुरंत बदलाव करने की जरूरत है.
मार्केट के किसी पेशेवर एक्सपर्ट से जरूरी सलाह लेकर निवेश करने पर आपको जरूर फायदा मिलेगा.
नई दिल्ली. अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करते हैं लेकिन लगातार निवेश करने पर भी आपको मनचाहा रिटर्न नहीं मिल रहा है तो यह खबर आपके काम की है. दरअसल, कई बार ऐसा होता है कि लंबे समय से निवेश करने वाले निवेशक भी मार्केट से अच्छा पैसा नहीं बना पाते हैं. हालांकि, इसकी कई वजहें हो सकती है लेकिन अपने निवेश के तरीके में आप कुछ बदलाव करके आप शेयर मार्केट से अच्छा प्रॉफिट कमा सकते हैं.
कई बार यह भी देखा जाता है कि निवेशक जल्दबाजी में शेयर खरीदने और बेचने में लगे रहते हैं. आपको ऐसा करने से बचना चाहिए क्योंकि शेयर मार्केट में लॉन्ग टर्म का खेल होता है. इसलिए निवेश करने के बाद आपको धैर्य के साथ लंबे समय तक रुकना होता है तभी आपको अच्छा रिटर्न मिल पाता है. फिर भी आप बेहतर रिटर्न के लिए अपने निवेश के तरीके में कुछ बदलाव कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – अफीम की खेती के लिए कैसे मिलते हैं बीज और लाइसेंस?
निवेश के तरीके की समीक्षा और बदलाव
अगर आप अपने निवेश पर से बेहतर रिटर्न प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं तो आपको सबसे पहले अपने निवेश के तरीके और स्ट्रेटजी की समीक्षा करनी चाहिए. इसके लिए आपको अपने टारगेट रिटर्न को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ना होगा. निवेश की प्लानिंग में समय सबसे जरूरी है कि आप लंबी अवधि के अनुसार निवेश करने के हिसाब से सोचें. अगर आपकी मौजूदा स्ट्रेटजी आपके लक्ष्यों के अनुरूप नहीं है या फिर आपने ज्यादा जोखिम वाले शेयरों में निवेश कर रखा है तो आपको इसमें तुरंत बदलाव करने की जरूरत है.
पोर्टफोलियो में शामिल करें ज्यादा तरह के निवेश
शेयर मार्केट के प्रत्येक निवेशक के लिए यह जरूरी है कि वह अपने पोर्टफोलियो में अलग अलग अलग तरह के निवेश को शामिल करें. अगर आपके पोर्टफोलियो में डाइवर्सिफिकेशन नहीं है तो आपको इसमें तुरंत बदलाव करने की जरूरत है. क्योंकि मार्केट में एक ही समय में अलग अलग स्टॉक के शेयरों में उतार चढ़ाव आता रहता है. ऐसे में अगर आपने एक ही तरह के शेयरों में निवेश किया है तो आपको एक साथ फायदा और नुकसान झेलना पड़ता है. वहीं पोर्टफोलियो में डाइवर्सिफिकेशन से अगर आपके एक शेयर में गिरावट आती है तो दूसरे के मुनाफ़े से आप उसे रिकवर कर सकते हैं.
एक्सपर्ट की लें मदद
अगर आपको अपने पोर्टफोलियो और निवेश की स्ट्रेटजी में जरूरी बदलाव खुद से समझ नहीं आते हैं तो आपको किसी एक्सपर्ट की मदद लेनी चाहिए. एक्सपर्ट मार्केट की बारीकियों को समझकर आपको निवेश की सलाह देते हैं. वहीं प्रॉफिट बनाने वाले निवेश की उन्हें बेहतर समझ होती है इसलिए निवेश अवसरों की पहचान करने में भी वे आपकी मदद कर सकते हैं. इससे आपको अपने टारगेट को पूरा करने में सहायता मिल सकती है. मार्केट के किसी जानकार से जरूरी सलाह लेने के बाद आपको जरूर ज्यादा फायदा देखने को मिलेगा.
.
Tags: Business news, Business news in hindi, Investment, Investment tips, Share market, Shares, Stock market
FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 13:04 IST








