OMG: घरेलू कलह से परेशान हुआ बुजुर्ग पिता, घोंट डाला जवान बेटे का गला, सदमें में आया पूरा परिवार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

भरतपुर के आगरा गेट इलाके में हुई वारदात
आगरा गेट पुलिस ने आरोपी पिता को लिया हिरासत में
बीते करीब एक साल से चल रहा बताया जा रहा है पारिवारिक विवाद

दीपक पुरी.

भरतपुर. पूर्वी राजस्थान में स्थित भरतपुर शहर (Bharatpur City) के मथुरा गेट थाना इलाके में दिल को दहला देने वाली वारदात में एक पिता ने ही अपने बेटे का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार डाला. वारदात की सूचना मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. युवक के ससुराल पक्ष के आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी. प्रथमदृष्टया हत्या का कारण गृह क्लेश बताया जा रहा है. उसी के चलते पिता ने बेटे को मार डाला. पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है.

मथुरा गेट थानाधिकारी रामनाथ सिंह ने बताया कि वारदात इलाके के गुलाल कुंड मोहल्ले में शनिवार देर रात को हुई थी. वहां एक पिता लालाराम ने अपने ही बेटे विपिन को गला दबाकर मार डाला. वारदात की सूचना मिलते ही मथुरा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक युवक के शव को कब्जे में ले लिया. बाद में उसे आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. मृतक युवक के ससुरालजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी. उनका इंतजार किया जा रहा है.

आपके शहर से (भरतपुर)

विवाद क्या है इसका खुलासा नहीं हो पाया है
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि वारदात के पीछे कारण घरेलू कलह है. अब तक की जांच के मुताबिक पारवारिक विवाद के चलते ही पिता ने बेटे की हत्या की है. परिवार में करीब 1 साल से आपस में झगड़ा चल रहा था. हत्या के शिकार हुए युवक की पत्नी बीते 2 महीने से अपने परिजनों के पास पीहर में रह रही थी. पारिवारिक विवाद क्या है इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है.

Murders and Suicide: मां ने 4 बच्चों को ड्रम में बंदकर कर मार डाला, फिर खुद ने भी दी जान, सन्न रह गए लोग

वर्ष 2012 में हुई थी युवक की शादी
विपिन की शादी वर्ष 2012 में ममता से हुई थी. उसके दो बच्चे भी हैं. इस संबंध में युवक की पत्नी ममता की ओर से मथुरा गेट थाने में ससुर समेत अन्य परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. पुलिस एफआईआर के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुटी है. उल्लेखनीय है कि राजस्थान में रिश्तों का कत्ल कोई पहली बार नहीं हुआ है. इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आती रही हैं. बहरहाल पुलिस युवक के पारिवारिक विवाद की जड़ें खोदने में लगी है.

Tags: Bharatpur News, Crime News, Murder case, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें