UPSC IES ISS admit card 2023: यूपीएससी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड, 23 जून से होगा एग्जाम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. UPSC IES ISS admit card 2023: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय आर्थिक सेवा/भारतीय सांख्यिकी सेवा (आईईएस/आईएसएस) परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. नोटिफिकेशन के अनुसार, परीक्षा 23 से 25 जून तक आयोजित की जानी है.

बता दें कि आयोग का लक्ष्य कुल 51 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 18 रिक्तियां भारतीय आर्थिक सेवा के लिए और 33 भारतीय सांख्यिकी सेवा के लिए हैं. यूपीएससी अधिकतम 1000 अंकों की लिखित परीक्षा और अधिकतम 200 अंकों के व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर भारतीय आर्थिक/सांख्यिकीय सेवाओं के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगा. अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे यहां आधिकारिक वेबसाइट देखें.

UPSC IES ISS admit card 2023: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर विजिट करें.
  • यहां होमपेज पर, “यूपीएससी की विभिन्न परीक्षाओं के लिए ई-एडमिट कार्ड” पर क्लिक करें.
  • IES/ISS 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.
  • अपने लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें.
  • एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें.
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें.

चयन प्रक्रिया
यूपीएससी अधिकतम 1000 अंकों की लिखित परीक्षा और अधिकतम 200 अंकों के व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर भारतीय आर्थिक/सांख्यिकीय सेवाओं के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगा. अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें.

IES 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक

ISS 2023 प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक

नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें

ये भी पढ़ें-
REET Result 2023: रीट मेंस एग्जाम का रिजल्ट घोषित, 48,000 नौकरियों के लिए यहां देखें अपना नाम
TBSE Tripura Board 10th 12th Result 2023: त्रिपुरा बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे चेक

Tags: Admit Card, UPSC, Upsc exam

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें