
मुंबईः बॉलीवुड के कई दिग्गज दुनिया को अलविदा कह चुके हैं, एक के बाद एक सेलेब्स को लेकर आ रही बुरी खबरों के बीच इंडस्ट्री से एक और दुखी कर देने वाली खबर सामने आई है. फिल्मी दुनिया के जाने-माने डायरेक्टर-एक्टर और थिएटर आर्टिस्ट आमिर रजा हुसैन (Aamir Raza Hussain) इस दुनिया में नहीं रहे. आमिर रजा हुसैन के निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री शोक में डूब गई है. इस खबर से इंडस्ट्री को एक और धक्का पहुंचा है. उनकी आयु 66 वर्ष थी.
आमिर रजा हुसैन के पीछे उनकी पत्नी विराट तलवार और दो बेटे रह गए हैं. उनका निधन बीते शनिवार यानी 3 जून को हो गया, जिसके चलते पूरी फिल्मी दुनिया में शोक की लहर है. आमिर रजा हुसैन अपनी क्रिएटिव पावर के लिए भी खासे फेमस थे. बाहुबली और आरआरआर से बहुत पहले ही उन्होंने ‘द फिफ्टी डे वॉर’ के जरिए भारत को क्रिएटिव प्रोडक्शन का अनुभव करा दिया था. जिसे साल 2000 तक किसी भी पैमाने पर नहीं दोहराया जा सकता था.
.
Tags: Bollywood, Entertainment
FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 12:44 IST








