
हाइलाइट्स
Xiaomi 12 Pro हुआ 20,000 रुपये सस्ता
Redmi K50i और Redmi Note 12 5G भी इसमें शामिल
अमेजन और रेडमी की साइट पर मिलेगा छूट का फायदा
नई दिल्ली. चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी शाओमी ने अपने चार स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की घोषणा की है. शाओमी के ये चारों मॉडल बजट रेंज के स्मार्टफोन हैं, जिन्हें आप ई-कॉमर्स साइट अमेजन, शाओमी की वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं शाओमी के Redmi Note 12 5G, Redmi K50i, Redmi 12C और Xiaomi 12 Pro की नई प्राइस क्या होगी.
Redmi Note 12 5G
शाओमी के इस इस फोन की कीमत में 7000 रुपये की कटौती की गई है. ये फोन पहले 21,999 रुपये में सेल होता था, जिसे अब आप केवल 14,999 रुपये में खरीद सकते हैं. Redmi Note 12 5G फोन में Snapdragon 4 Gen 1 SoC चिपसेट दिया है, जो इसे मल्टी टास्क और स्मूथ बनाता है.
यह भी पढ़ें- Laptop के ट्रैकपैड में आ गई दिक्कत! तो ये 5 तरीके करेंगे आपका समाधान
Redmi K50i
शाओमी के इस फोन की ओरिजनल प्राइस 25,999 रुपये थी, जिसकी कीमत में 7000 रुपये की कटौती की गई है. ऐसे में अब Redmi K50i को आप केवल 18,999 में खरीद सकते हैं. रेडमी के इस फोन में 6.6 इंच की डिस्प्ले 144HZ के रिफ्रेश रेट के साथ आती है. साथ ही फोन में मीडियाटेक डायमेसिटी 8100 चिपसेट, 64MP का प्राइमरी सेंसर मिलता है.
यह भी पढ़ें- Instagram पर मनचलों के मैसेज से हैं परेशाान! सेटिंग में बदलाव करके तुरंत मिलेगा छुटकारा
Redmi 12C
रेडमी के इस फोन में 6.71 इंच की HD+ डॉट ड्रॉप डिस्प्ले दी है. इसके साथ ही फोन में मीडियाटेक हेलियो G85 चिपसेट, 50MP का प्राइमरी सेंसर दिया गया है. Redmi 12C फोन दो वेरिएंट 4GB RAM+6GB स्टोरेज और 6GB RAM+128GB स्टोरेज के ऑप्शन में आता है। Redmi 12C के 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की प्राइस 10,499 रुपये थी जो कि, 2000 रुपये की छूट पर केवल 8,499 में खरीदा जा सकता है.
Xiaomi 12 Pro
शाओमी का ये फोन 62,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, जिसकी कीमत में 20,000 रुपये की कटौती की गई है. अब Xiaomi 12 Pro को आप केवल 42,999 रुपये में खरीद सकते हैं. ये फोन ऐमोलेड डिस्प्ले और 50MP के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 120W हायर चार्जर के साथ आता है.
.
Tags: 5G Smartphone, Smartphone, Tech news, Tech news hindi, Xiaomi Smartphones
FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 18:06 IST








