
सहारनपुर. देश की राजधानी दिल्ली में 28 मई को हुए साक्षी के सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे देश को दहला दिया था. आरोपी साहिल ने साक्षी का कत्ल करते हुए वहशीपन की सारी हदें पार कर दी थी, जिसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था. हालांकि पुलिस ने कुछ समय बाद ही आरोपी साहिल को बुलंदशहर से गिरफ्तार भी कर लिया था. तभी से देश के अलग-अलग कोने से लोग आरोपी साहिल के खिलाफ कड़ी सजा की मांग करते नजर आ रहे हैं. उसी कड़ी में सहारनपुर के मुस्लिम समाज के लोगो ने सहारनपुर के डीएम को एक ज्ञापन दिया है, जिसमें आरोपी साहिल को जल्द से जल्द फांसी की सजा दिए जाने की मांग करी है.
इसके अलावा मुस्लिम समाज ने बताया कि जिस प्रकार से मुस्लिम लड़के हिंदू लड़को की रूपरेखा अपनाकर जैसे हाथ में कलावा पहन कर और अपना नाम बदलकर हिंदू लड़कियों को बहला-फुसलाकर पहले उनका शोषण करते हैं, फिर उनका कत्ल कर देते हैं ऐसा ही मामला कुछ दिनों पहले भी देखा गया था जब एक मुस्लिम लड़के ने श्रद्धा नाम की लड़की का कत्ल कर दिया था. इसीलिए हम मांग करते हैं कि साक्षी हत्याकांड के आरोपी साहिल को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए, ताकि देश में कोई इस तरह को भयानक घटना को अंजाम ना दे सके और ये एक मिसाल बन जाए.
.
Tags: Crime News, Delhi news
FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 18:03 IST








