Laptop के ट्रैकपैड में आ गई दिक्कत! तो ये 5 तरीके करेंगे आपका समाधान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं करने से आती है दिक्कत
ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट नहीं करने से भी हो सकता है खराब
सिस्टम सेटिंग में जाकर ट्रैकपैड सेटिंग्स में जाकर कर सकते हैं सुधार

नई दिल्ली.  लैपटॉप में ट्रैकपैड एक जरूरी इनपुट डिवाइस है जो कि, लैपटॉप को नेविगेशन और कंट्रोल करने में काफी मदद करता है। ट्रैकपैड का कम वहीं होता है जो कि, पर्सनल कम्प्यूटर में माउस का काम होता था. माउस के खराब होने पर जिस तरीके से कम्प्यूटर को यूज करने में मुश्किल होती है. ठीक वैसे ही लैपटॉप के ट्रैकपैड के खराब होने पर लैपटॉप को यूज करने में दिक्कत होती है. यहां हम आपको ट्रैकपैड को ठीक करने के 5 आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं.

हार्डवेयर की दिक्कत
ट्रैकपैड के हार्डवेयर में अक्सर दिक्कत आती है. ये परेशानी डस्ट या मॉइस्चर की वजह से आ सकती है. इसके लिए सबसे पहले नरम कपड़े से ट्रैकपैड की सतह को आराम से साफ करें. वहीं कई बार ट्रैकपैड के बटन अटक जाते है, आप इसे भी चेक कर सकते हैं. साथ ही सफाई के बाद कई बार ट्रैकपैड पहले की तरह काम करना शुरू कर देता है.

यह भी पढ़ें : Instagram पर मनचलों के मैसेज से हैं परेशाान! सेटिंग में बदलाव करके तुरंत मिलेगा छुटकारा

ड्राइवर और सॉफ्टवेयर इश्यू
पुराना ड्राइवर और सॉफ्टवेयर ट्रैकपैड की खराबी की एक वजह बन सकता हैं. इसलिए जब भी आपको ट्रैकपैड गड़बड़ी करें, तो सबसे पहले ट्रैकपैड के ड्राइवर को अपडेट करें. इसके साथ ही अपने सिस्टम के ऑपरेटिंग सिस्टम को भी चेक करके अपडेट जरूर करें.

ट्रैकपैड की सेटिंग में दिक्कत
लैपटॉप में ट्रैकपैड की सेटिंग्स उसके ऑपरेटिंग सिस्टम के आधार पर भिन्न होती है. ट्रैकपैड सेटिंग्स का पता लगाने के लिए अपने लैपटॉप की सेटिंग या कंट्रोल पैनल में जाए. यहां, आप स्क्रॉलिंग के तरीकों में बदलाव कर सकते हैं. इसके बाद आपका ट्रैकपैड ठीक से काम कर सकता है.

यह भी पढ़ें : बम की तरह फटेगा रेफ्रिजरेटर! एक छोटी सी गलती से उड़ जाएंगे इसके परखच्चे

लैपटॉप को रीस्टार्ट करें
अगर ट्रैकपैड में कोई इश्यू हैं, तो आप एक बार अपने लैपटॉप को रीस्टार्ट करके भी देख सकते हैं. कई बार ऐप्स या सॉफ्टवेयर पर ज्यादा लोड़ होने की वजह से ट्रैकपैड ठीक से काम नहीं करता.

Tech

टेक्नीशियन से एक बार जरूर कराए चेक
अगर इन सभी टिप्स से भी आपके लैपटॉप का ट्रैकपैड ठीक से काम नहीं करता है, तो आपको सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर के जानकर टेक्नीशियन या फिर अपने लैपटॉप की कंपनी के सर्विस सेंटर पर जाकर इसे जरूर चेक कराना चाहिए.

Tags: Personal computer, Quantum computer, Tech news, Tech news hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें