कई फ्लॉप गानों के बाद खेसारी लाल संग सुपरहिट हुई ये एक्ट्रेस, ‘गजब जीवन जिही’ में मचाया धमाल, बवाल है वीडियो

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Gajab Jeevan Jihi | #Khesari Lal Yadav #Mahi Shrivastava #Priyanka.S | #Sangharsh 2 | #Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) स्टारर भोजपुरी फिल्म संघर्ष 2 (Sangharsh 2) जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. दर्शकों के बीच संघर्ष 2 का बज बजा हुआ है. फिल्म को लेकर मेकर्स भी दर्शकों के बीच एक्ससाइटमेंट बनाए रखने के लिए समय समय पर कुछ न कुछ परोस रहे हैं. अब वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से खेसारी लाल यादव और अदाकारा माही श्रीवास्तव का धमाकेदार गाना ‘गजब जीवन जिहि’ रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों ने हाथों-हाथ उठा लिया है. गाने में खेसारी ने राजस्थानी लुक कैरी किया है, जिसमें वे हैंडसमहंक लग रहे हैं. वही माही घाघरा चोली में गजब की कयामत नजर आ रही हैं. हिट मशीन का नया सॉन्ग जबरदस्ट हिट हो गया है और ये मिलियन क्लब में शामिल हो चुका है. इससे पहले माही श्रीवास्तव पर फिल्माए गए कई गाने फ्लॉप हो रहे थे लेकिन खेसारी के साथ उन्होंने धमाल मचा दिया है.

गाने में माही का अंदाज कुछ बदला बदला सा नजर आ रहा है, जिस पर वे कहती कि रिस्की हूं मैं रिस्की हूं मैं रिस्की हूं मैं रिस्की हूं मैं…मुझे खुद भी पता नहीं किसकी हूं. जेहि चीनी उहि किहनी वैसे पइसा देहि…; इस पर खेसारी कहते हैं, ‘तोहरे के पिहबू गज़ब जीवन जिहि..जौन तोहरे के पिहबू गज़ब जीवन जिहि…’ गाने में खेसारी और माही की जोड़ी एक दम कमाल की लग रही है. गाने में फुल बैकग्राउंड डांसरों के साथ में माही और खेसारी एक दम जबर्दस्त तरीके से अपना परफॉर्मेंस दे रहे हैं. दोनों के बीच की केमेस्ट्री दर्शकों को खूब लुभा रही है. गाना ऐसा है कि आप डांस किए बिना राह नहीं सकेंगे, इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव और सिंगर प्रियंका सिंह ने गाया है. इसके लिरिक्स और म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी ने दिया है.
” isDesktop=”true” id=”6403921″ >

हाल ही ने इस गाने का पोस्टर और टीजर वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स द्वारा जारी किया गया था जिसे दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिला है. आपको बता दें कि कुछ समय पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। जिसे दर्शकों का बहुत ही अच्छा प्रतिसाद मिला था. अब तक संघर्ष 2 के ट्रेलर को 80 लाख से ज्यादा व्यूज व 2.4 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. वर्ल्डवाइड चैनल एंड जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत संघर्ष 2 की सह निर्माता निवेदिता कुमार व कुलदीप श्रीवास्तव है. जबकि फिल्म का निर्देशन पराग पाटिल ने किया है.

फिल्म में खेसारी लाल यादव, मेघाश्री, माही श्रीवास्तव, कृति यादव, सबा खान भी अहम रोल अदा करती हुई दिखाई दे रही है. संघर्ष 2 में सुशील सिंह, संजय पांडे, विनीत विशाल जैसे विलेनों से दो दो हाथ करते नजर आएंगे. फिल्म में अनूप अरोरा, विनोद मिश्रा, समर्थ चतुर्वेदी, वर्णय मल्होत्रा, जे नीलम, रोहित सिंह (मटरू), पप्पू यादव, सुबोध सेठ, मनीष चतुर्वेदी, वैभव राय, अक्की, संजीव मिश्रा, यादवेंद्र यादव, ओपी कश्यप सहित कई कलाकार है. फिल्म का लिरिक्स और म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी, राइटर वीरू ठाकुर, स्पेशल थैंक्स डी सिंह( बैंकाक), डीओपी आरऑयर प्रिंस, बिजनस हेड इमरोज़ अख्तर, एडिटर एस राय,एक्शन दिलीप यादव, एस मलेश एंड नियोंग(बैंकाक), बैकग्राउंड म्यूजिक असलम सुरती, कोरियोग्राफर दिलीप मिस्त्री एंड एमके गुप्ता, आर्ट अंजनी तिवारी, स्पेशल थैंक विनोद यादव, पोस्ट प्रोडक्शन लोटस स्टूडियो, कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर बादशाह खान, पीआरओ ब्रजेश मेहर, रंजन सिन्हा, रामचंद्र यादव, मार्केटिंग विजय यादव, स्टिल फ़ोटो पंकज सिंह,एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर राजेश सिरसत, महेश उपाध्याय, अखिलेश राय, लाइन प्रोड्यूसर(बैंकॉक) कुलबीर भाटिया है.

Tags: Bhojpuri, Bhojpuri actors, Bhojpuri gaana

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें