दौसा में अश्लील फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल कर लड़की से 4 साल तक रेप, शादी भी तुड़वा दी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


आशीष कुमार शर्मा/दौसा. राजस्थान के दौसा में अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लड़की से रेप का मामला सामने आया है. पीड़िता की तरफ से लालसोट थाना में दिये गये शिकायती आवेदन में उसने कहा कि अजबपुरा गांव निवासी हंस कुमार मीणा अप्रैल 2019 उसे घर दिखाने के लिए ले गया था. यहां उसने कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिला कर उसे पिला दिया. इसके बाद, वो उसे खेत में ले गया और उसके साथ रेप किया. आरोपी ने इस दौरान उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिया. इसको वायरल करने की धमकी देकर आरोपी हंस उसके साथ आये दिन दुष्कर्म करता था.

आरोपी रात को 10 बजे घर से पीड़िता को ले जाता और उसके साथ जबरदस्ती करता था. जब पीड़िता ने उससे शादी करने के लिए बोला तो आरोपी ने कहा कि अभी वो नाबालिग है. जब वो बालिग होगी तो शादी कर लेगा. इसी बीच, पीड़िता के परिजनों ने पीड़िता व उसकी बहन की एक साथ शादी कर दी. इस पर आरोपी ने पीड़िता से कहा कि वो शादी भले कर ले, लेकिन ससुराल मत जाए. आरोपी के कहने पर पीड़िता ने शादी कर ली, लेकिन अपने ससुराल नहीं गई. इतना सब कुछ होने के बाद आरोपी ने पीड़िता के अश्लील फोटो और वीडियो उसके ससुरालवालों को भेज दिया. साथ ही, ससुराल पक्ष को यह चेतावनी दी कि वो मेरी पत्नी है, उसे भेज दो. इस कारण पीड़िता को उसके पति ने तलाक दे दिया और उनका रिश्ता टूट गया.

पीड़िता ने जब आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने वो फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और खुद दूसरी जगह शादी कर ली.

वर्ष 2019 में जब पीड़िता नाबालिग थी तब से उसके साथ यह ज्यादती हो रही थी. पीड़िता का तलाक होने और आरोपी के दूसरी जगह शादी कर लेने करने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर उसके अश्लील वीडियो अपलोड करने के कारण उसकी बदनामी हो गई तो वो लालसोट थाने पहुंची. यहां उसने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया. साथ ही चेतावनी दी कि आरोपी हंस कुमार ने उसकी जिंदगी बर्बाद की है. इसलिए यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वो आत्महत्या कर लेगी.

लालसोट थाना अधिकारी नाथू लाल मीणा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के बाद पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है. पीड़िता के बयान व मेडिकल कराने की प्रक्रिया की जा रही है.

.

FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 15:44 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें