
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शुक्रवार को एक बैग के अंदर मिली महिला की सिर कटी लाश की गुत्थी पुलिस ने महज 12 घंटे में सुलझा ली है. इस मामले में पुलिस ने महिला के पति और उसके देवर को गिरफ्तार किया है. इस हत्या का राज महिला के हाथ पर बने टैटू से खुला है और उसके जरिये ही पुलिस उन दोनों आरोपियों तक पहुंच सकी है.
पुलिस के मुताबिक महिला की सिर कटी बॉडी के चलते उनके पास कुछ ज्यादा सुराग नहीं थी. महिला के हाथ पर बने टैटू को जांच का आधार बनाते हुए पुलिस ने वसई-विरार के करीब 15-20 टैटू की दुकानों पर छानबीन की. इस छानबीन में महिला के हाथ पर बने त्रिशूल और ओम के टैटू की पहचान ने टैटू बनाने वाले ने कर ली. उससे मिले सुरागों ने आधार पर महिला की पहचान अंजली सिंह होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी और उसके पति मिंटू सिंह और देवर चुनचुन सिंह को गिरफ्तार कर लिया.
VIDEO: गर्मी ने किया बेहाल तो बीच सड़क चलती स्कूटी पर ही नहाने लगे लड़का-लड़की, पुलिस ने दर्ज की FIR
पुलिस के मुताबिक, आरोपी मिंटू सिंह को अपनी पत्नी अंजली के चरित्र पर शक था. इसको लेकर आए दिन दोनो में झगड़े भी होते थे. 24 मई 2023 को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ और मिंटू सिंह ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने अपने घर कब अंदर ही सिर को धड़ से अलग किया और अपने भाई चुनचुन की मदद से सूटकेस में भरकर भायंदर की खाड़ी में फेंक दिया. उसके बाद वह अपने डेढ़ साल के बच्चे को ससुराल में छोड़ हैदराबाद चला गया और फिर वहां से वह अपनी पत्नी के जेवर को लेने के लिए वापस मुंबई आया था. उसकी पत्नी की बॉडी पुलिस को मिल गई और मिले सुरागों के आधार पर दोनों आरोपियों के फरार होने से पहले ही दादर स्टेशन से वो हत्थे चढ़ गए.
.
Tags: Mumbai Crime News, Mumbai police
FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 15:24 IST








