ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष के पोते ने खुदकुशी कर ली. 22 साल के हर्ष ने सिरोल थाने के विंडसर हिल टाउनशिप में 1 जून की रात यह आत्मघाती कदम उठाया. उसने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी पर गोली मार ली. मौत का नजारा देख परिजनों के होश उड़ गए. वे उसे अस्पताल ले गए, लेकिन, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के वक्त फ्लैट पर हर्ष की मां और बहन मौजूद थीं. सिरोल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हर्ष की आत्महत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.
जानकारी के मुताबिक, आत्महत्या की यह घटना ग्वालियर के कलेक्ट्रेट रोड स्थित विंडसर हिल टाउन शिप के फ्लैट नंबर L-1/32 में हुई. हर्ष के गोली मारने के बाद उसकी मां और बहन ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने हर्ष के शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने हर्ष की मौत के बाद घटनास्थल वाले कमरे को सील कर दिया है. फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम हर्ष की खुदकुशी के मामले में जांच में जुट गई है.
आपके शहर से (ग्वालियर)

Criminals: Raipur To Odisha, ’मन्नत’ वाला चोर!| Crime News | Crime Story | Latest News

Ratlam : पसंदीदा गाना नहीं बजाने पर भड़का बदमाश, बार में किया बवाल, कर्मचारी को मारा चाकू

Damoh Hijab Dispute:: गंगा जमना स्कूल की मान्यता निलंबित, हिजाब जैसी यूनिफार्म पहनाने के मामले में सीएम शिवराज थे नाराज

Bhind : तीन साल तक नहीं हुए बच्चे, भगवान से मांगी मन्नत, अब महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

BSF में भर्ती के लिए क्या है जरूरी क्वालीफिकेशन, किस उम्र तक कर सकते हैं अप्लाई

BJP Mission Bastar : Chhattisgarh BJP का बहुत बड़ा मिशन, BJP को बस्तर से मिलेगी जीत की चाबी? Debate

मध्यप्रदेश चुनाव 2023: 32 साल की कथावाचक के सहारे भाजपा के हिंदुत्व का मुकाबला करेगी कांग्रेस, रणनीति तैयार

MP CG SuperFast 100 | MP Chhattisgarh News | Aaj Ki Taaja Khabar | आज की ताजा खबरें | Latest News

Bhopal News : Love Jihad पर Manoj Muntashir ने क्या कहा?, हिंदू लड़कियों को दी सलाह | Top News | MP

सास का सपना पूरा करने बहू ने खोली अप्पे की दुकान, सोशल मीडिया पर पॉपुलर हुई “आई के अप्पे” शॉप
मृतक का मोबाइल भी जांच रही पुलिस
सिरोही पुलिस ने मामले की जांच के लिए परिजनों के बयान ले लिए हैं. पुलिस मृतक हर्ष के मोबाइल की डिटेल जांच रही है. घटना के वक्त हर्ष के साथ-साथ उसकी मां और छोटी बहन भी घर में मौजूद थीं, जबकि पिता बाहर गए हुए थे. हर्ष के पिता बीजेपी नेता बंटी सोलंकी पनिहार हैं. वे पनिहार इलाके में शराब का कारोबार करते हैं. हर्ष के दादाजी कल्याण सिंह सोलंकी कांग्रेस पार्टी से ग्वालियर जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष रहे हैं. हर्ष और उसका परिवार मूलतः ग्वालियर जिले के पनिहार गांव का रहने वाला है. कुछ साल पहले हर्ष के पिता ने ग्वालियर की विंडसर हिल सोसायटी में फ्लैट ले लिया था. उसके बाद से परिवार यहां रह रहा है.
चचेरे भाई का हुआ था अपहरण, बहन ने भी की थी खुदकुशी
आपको बता दें कि कांग्रेस नेता कल्याण सिंह सोलंकी के परिवार पर संकट आते रहे हैं. 1 जून की रात खुदकुशी करने वाले हर्ष के चचेरे भाई 3 साल के सूर्यांश सोलंकी का 7 सितंबर 2015 को पनिहार गांव से अपहरण हो गया था. सुबह घर से बाहर खेलने के लिए निकला सूर्यांश अचानक लापता हो गया था. सूर्यांश भी कल्याण सिंह सोलंकी का पौता था. वहीं, बीते साल हर्ष की बहन ने भी खुदकुशी कर ली थी.
.
Tags: Gwalior news, Mp news
FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 07:27 IST








