Best time to eat papaya doctor explain right time ways amazing benefits know side effects too

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

पपीते में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो कैंसर से भी लड़ने में सक्षम हैं
पपीता खाने का सही समय हर किसी को पता होना चाहिए.

Best Time to Eat Papaya: पपीता सेहत का खजाना है. पपीते में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, नियासिन, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. पपीता में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो कैंसर से लड़ने में भी सक्षम है. पपीता खाने से वजन भी कम होता है. पपीता में फोलेट,और पोटेशियम भी पाया जाता है जो हार्ट को मजबूत रखने के लिए जरूरी है. पपीता पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाता है. पर पपीता किस समय खाना चाहिए, यह जानना जरूरी है.

पपीते को हर कोई खा सकता है क्योंकि पपीता बहुत सस्ता होता है और हर समय यह उपलब्ध है. इतना ही नहीं यदि आप अपनी दांतों में चमक बरकरार रखना चाहते हैं तो पपीता का सेवन करें. यहां पपीता कब खाना चाहिए, इसे जानने से पहले पपीता के फायदों के बारे में जान लें.

यह भी पढ़ें-गलत भी हो सकती है फास्टिंग शुगर की रिपोर्ट, मैक्स अस्पताल के डॉक्टर से जानें कैसे कराएं सही जांच, ये रहा तरीका

पपीता के फायदे

1.पाचन शक्ति मजबूत-
एचटी की खबर के मुताबिक न्यूट्रिशनिस्ट अभिलाषा वी बताती है कि पपीता में विटामिन ए, विटामिन सी और फाइबर के साथ कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो पाचन की प्रक्रिया को तेज कर देते हैं. यह इरीटेबल बावेल सिंड्रोम से भी राहत दिलाता है.

2.स्किन के लिए फायदेमंद-पपीता में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होता है जो आपकी स्किन में फ्लोलेस ग्लो दे सकता है. पपीता में मौजूद विटामिन ई, विटामिन सी और लाइकोपीन स्किन को हेल्दी बनाता है और स्किन में टोन लाता है.

3.ब्लड शुगर को कम करता-एक्सपर्ट के मुताबिक पपीता में ब्लड शुगर को कम करने की क्षमता भी होती है. यह टाइप 2 मरीजों में इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ा देता है.

4.वजन कम करने में फायदेमंद-सौ ग्राम पपीता में सिर्फ 32 कैलोरी ऊर्जा होती है. अगर आप सुबह नाश्ते के साथ या दोपहर में इसका सेवन करते हैं यह आपको भूख नहीं लगने देगी.

पपीता कब नहीं खाना चाहिए
जिन लोगों को लेटेक्स से एलर्जी है उसे पपीता नहीं खाना चाहिए. इसके साथ ही अभिलाषा वी कहती हैं कि जिन लोगों का ब्लड शुगर लो है, उन्हें भी पपीता नहीं खाना चाहिए.

पपीता खाने का सही समय
इंस्टाग्राम पर डायटीशियन रिया नारंग ने बताया है कि पपीता खाने का सबसे सही समय खाली पेट सुबह में है. इससे पेट साफ रहता है. हालांकि पपीता खाने के एक घंटे बाद तक कुछ भी नहीं खाना चाहिए. वहीं अभिलाषा वी बताती हैं कि पपीता को भोजन के समय, स्मूदी में या सलाद के साथ भी खा सकते हैं. उन्होंने बताया कि वैसे तो पपीता खाने का कोई समय गलत नहीं है लेकिन सुबह में ब्रेकफास्ट के साथ खाने से पायदा होता है.

इसे भी पढ़ें-लिवर के कोने-कोने से छुपी गंदगी को निकाल देंगे ये 5 फूड, जिंदगीभर के लिए हो जाएंगे बीमारियों से दूर, आज से ही आजमाइए 

इसे भी पढ़ें- कोलेस्ट्रॉल को जड़ से खत्म करता है यह पत्ता, शुगर भी हो जाएगा कंट्रोल; जानें अनजाने फायदे

Tags: Health, Health tips, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें