
रिपोर्ट- आदित्य आनंद
गोड्डा. गोड्डा पुलिस ने शहर के गोढ़ी चौक स्थित दुर्गा मंदिर के सामने एक कमान से दो युवकों को गिरफ्तार किया. दोनों यहां किराए पर रहते थे और साइबर ठगी की घटना अंजाम दिया करते थे. दोनों गोड्डा के गुलजारबाग में रहते है. लेकिन साइबर अपराध करने के लिए दूसरे मोहल्ले में किराए से रहते थे. यहां से विभिन्न राज्यों के लोगों को शिकार बनाते थे.
नगर थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि इन अपराधियों के पास से सात एटीएम कार्ड और दो मोबाइल बरामद किए गए हैं. पुलिस को कई दिनों से उनके बारे में जानकारी मिल रही थी. वहीं जब उनके मोबाइल नंबर का पता चला तो उसे सर्विलांस में डाला गया और लोकेशन निकाल कर दोनों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार युवकों में 26 वर्षीय आशुतोष कुमार शर्मा और 25 वर्षीय राकेश कुमार पंडित है. इन्होंने पुलिस को बताया कि बिहार, यूपी व एमपी तक इनका नेकवर्क है.
कैसे करते थे ठगी
गिरफ्तार युवकों ने पुलिस को बताया कि दोनों बैंक या बिजली विभाग का अधिकारी बन लोगों को झांसे में लेकर उनसे ठगी करते हैं. लोगों से ओटीपी मांगकर उन्हें चूना लगाते थे. कस्टमर केयर प्लेटफॉर्म पर जानकारी लेने वाले उपभोक्ताओं को भी इन्होंने ठगा है. ठगी के रकम को विभिन्न खातों में डलवाते हैं. खाताधारक पैसे निकाल कर इन्हें देते हैं. बदले में उन्हें कमीशन दिया जाता है.
गोड्डा में साइबर थाना का प्रस्ताव
एसपी नाथू सिंह मीणा ने बताया कि गोड्डा में साइबर अपराध बढ़ रहा है. इस पर अंकुश के लिए साइबर थाना खोलने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है. फिलहाल साइबर अपराध के मामले देवघर में लिखे जा रहे हैं, उम्मीद है जल्द ही जिले में साइबर थाना होगा.
.
Tags: Bank ATM, Cyber Crime, Cyber Fraud, Fraud case, Godda news, Jharkhand news, Jharkhand Police
FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 07:27 IST








