‘किसी को नहीं बचाने की कोशिश नहीं…’, पहलवानों के आरोपों पर बोले खेल मंत्री अनुराग ठाकुर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर सीएनएन-न्यूज18 केंद्रीय मंत्रियों से बात कर रहा है. खेल, युवा मामले और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस दौरान बोलते हुए जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा तो वहीं पहलवानों की शिकायतों की निष्पक्ष जांच होने की बात भी कही. उन्होंने कहा कि ‘यहां कोई किसी को बचाने की कोशिश नहीं कर रहा है.’

पहलवानों की ओर से किए जा रहे प्रोटेस्ट पर बोलते हुए, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पीएम मोदी ने हमेशा खेलों को प्रोत्साहित किया है और खिलाड़ियों का समर्थन किया है. उन्होंने कहा, ‘यह मुद्दा गंभीर है और एक समिति इसकी जांच कर रही है. दिल्ली पुलिस इसकी जांच कर रही है और वह जल्द ही चार्जशीट दायर करेगी. खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बृजभूषण शरण सिंह को लेकर यह भी वादा किया कि उनपर आरोपों की निष्पक्ष जांच होगी. उन्होंने कहा, ‘यहां कोई किसी को बचाने की कोशिश नहीं कर रहा है.’

देश के बाहर हमारे लोकतंत्र के खिलाफ बात करना भारत विरोधी
सरकार की विभिन्न उपलब्धियों को गिनाते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है. जीएसटी और कर संग्रह अपने चरम पर है. भारत दसवें स्थान से ऊपर पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. उन्होंने कहा, ‘इन सब से इनकार नहीं किया जा सकता. राहुल गांधी जो चाहें कह सकते हैं, लेकिन तथ्य बोलते हैं. उन्होंने कहा, ‘भारत के बाहर जाना और हमारे लोकतंत्र के खिलाफ बात करना भारत विरोधी है. उन्होंने ब्रिटेन में ऐसा किया और अमेरिका में ऐसा कर रहे हैं. इन कार्यक्रमों का आयोजन और प्रायोजन कौन कर रहा है?

नई संसद पर विवाद
खेल मंत्री ने ‘लोकतंत्र खतरे में’ विवाद को लेकर भी विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘जब वे कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में चुनाव जीते थे तो उन्होंने ईवीएम को दोष नहीं दिया था. लेकिन जब वे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर, नगालैंड, मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा में हार जाते हैं और गुजरात में उनका सफाया हो जाता है तो ईवीएम पर दोष मढ़ दिया जाता है.

राहुल को सच बोलने की नसीहत
उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी को सच बोलना चाहिए. एक मामले में दोषी ठहराए जाने और दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद वह लोकसभा की सदस्यता खो चुके हैं. उन्होंने संसद न चलने देने के बहाने तलाशे. एक नया संसद भवन बनाया गया है. अब वे इसका बहिष्कार करने के लिए नए बहाने ढूंढते हैं. हर भारतीय को नई संसद पर गर्व है.

कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही
ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस अल्पसंख्यक तुष्टिकरण कर रही है. उन्होंने कहा, वायनाड में जीतने के लिए वे मुस्लिम लीग को धर्मनिरपेक्ष और हिंदुओं को आतंकवादी कह सकते हैं.

Tags: Anurag thakur, Delhi police, Rahul gandhi, Wrestlers Protest

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें