चेहरे और बालों की खूबसूरती निखारती है फिटकरी, जल्द दिखेगा असर, जान लें इस्तेमाल का सही तरीका

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

फिटकरी में कई मिनरल्‍स कॉम्‍पोनेन्‍ट्स पाए जाते हैं.
यह नेचुरल तरीके से बालों और स्किन को हील करता है.

Fitkari Beauty Care : हम बालों और स्किन की समस्‍याओं को दूर करने के लिए आमतौर पर बाजार से महंगे प्रोडक्‍ट खरीदते हैं या डॉक्‍टर की सलाह लेते हैं. लेकिन इन प्रोडक्‍ट में कई बार इतने हार्ड कैमिकल्‍स पाए जाते हैं जो स्किन और बालों को काफी अधिक डैमेज करने का काम करती हैं. ऐसे में लोग दादी नानी के बताए नुस्‍खों की मदद लेना बेहतर समझते हैं. ऐसे में अगर आप भी बालों और स्किन की समस्‍याओं को दूर करने का आसान तरीका ढूंड रहे हैं तो फिटकरी का सही इस्‍तेमाल जानना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है. दरअसल, फिटकरी में कई ऐसे मिनरल्‍स कॉम्‍पोनेन्‍ट्स पाए जाते हैं जो नेचुरल तरीके से बालों और स्किन को तेजी से हील करने का काम करते हैं. तो आइए जानते हैं कि इसका इस्‍तेमाल आप स्किन और बालों को अच्‍छा बनाने के लिए किस तरह कर सकते हैं.

इस तरह करें फिटकरी का इस्‍तेमाल

स्किन टाइट करने के लिए
हेल्‍थवायर
के अनुसार, अगर आपकी स्किन लूज हो रही है तो आप फिटकरी का पाउडर बनाएं और गुलाबजल के साथ मिलाकर पेस्‍ट बना लें. अब इसे चेहरे पर अप्‍लाई करें और आधे घंटे बाद चेहरे को धो लें.

रिंकल दूर करने के लिए
अगर आपके चेहरे पर कम उम्र में ही रिंकल्‍स नजर आने लगे हैं तो आप फिटकरी की मदद से इस समस्‍या को दूर कर सकते हैं. इसके लिए आप चेहरे को पानी से गीला करें और चेहरे पर फिटकरी रगड़ें. इससे धीरे धीरे रिंकल्‍स दूर होने लगेगा.

इसे भी पढ़ें: ग्लोइंग स्किन के लिए 5 नुस्खे बेहद फायदेमंद, किचन में रखे इन मसालों का करें उपयोग, चांद सा चमकने लगेगा चेहरा 

डार्क स्‍पॉट दूर करने के लिए
अगर चेहरे पर डार्क स्‍पॉट हो गए हैं तो आप फिटकरी में गुलाब जल मिलाएं और पेस्‍ट बनाएं. अब इस पेस्‍ट को दाग वाली जगहों पर लगाएं. आप इसे आंखों के नीचे काले घेरों पर भी लगा सकते हैं. कुछ ही दिनों में ये दाग गायब होने लगेंगे. ऐसा करने से ब्‍लैक हेड्स भी गायब हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें: सन टैनिंग ने छीन लिया है स्किन का निखार, 8 घरेलू तरीकों की लें मदद, मिनटों में दमक उठेगी त्वचा

डैंड्रफ दूर करने के लिए
अगर आपके बालों में डैंड्रफ हो गया है और इस वजह से बाल कमजोर होकर गिरने लगे हैं तो आप  किसी भी शैंपू में चुटकी भर फिटकरी मिलाएं और इससे शैंपू करें. सप्‍ताह में दो बार ऐसा करें. रूसी की समस्‍या दूर हो जाएगी और बाल भी मजबूत होंगे.

सफेद बालों को समस्‍या
अगर बाल कम उम्र में सफेद हो रहे हैं तो आप गुलाब जल के साथ इसका पेस्‍ट बनाएं और बालों की जड़ों में लगाएं. फिर धो लें. हफ्तेभर में अंतर दिखेगा.

Tags: Beauty Tips, Hair Beauty tips, Lifestyle, Skin care

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें