Aligarh News : राष्टीय महिला ए टीम में चयनित हुई मुस्कान, 12 जून से सिंगापुर में खेलेगी एशिया कप

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वसीम अहमद/अलीगढ़. अलीगढ़ की बेटियां समय-समय पर जिले का नाम रोशन करती रही हैं. अबकि बार क्रिकेट में अलीगढ़ की बेटी ने नाम रोशन किया है. अलीगढ़ की मुस्कान का चयन राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम में हुआ है. जिसके बाद वह सिंगापुर में होने जा रहे एशिया कप में भारतीय टीम का हिस्सा होगी.भारतीय टीम का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ होगा, जिसमें अलीगढ़ की बेटी अपनी टीम के साथ पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है. मुस्कान अलीगढ़ की पहली महिला क्रिकेटर है, जिसका चयन राष्ट्रीय टीम में हुआ है. वह राष्टीय महिला टीम ए का हिस्सा बनकर सिंगापुर जा रही है.

अलीगढ़ जमालपुर जिले के रहने वाले शाहिद मलिक के 4 बच्चों मे से सबसे छोटी बेटी मुस्कान मलिक ने राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम ए में अपनी जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है. मुस्कान मलिक राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम ए के लिए चुनी जाने वाली अलीगढ़ जिले की पहली क्रिकेटर हैं. जिससे मुस्कान के माता-पिता और उनका पूरा परिवार बेहद खुश है. मुस्कान विकेट कीपर होने के साथ ही एक बेहतर बल्लेबाज भी है.दरअसल, एशिया कप 12 जून से सिंगापुर में शुरू हो रहा है, जिसमें भारतीय टीम का मुकाबला पाकिस्तान टीम से भी होगा .

शुरुआत में परिवार ने किया था विरोध
मुस्कान मालिक की मां अनीसा बेगम बताती हैं कि मेरे 4 बच्चों में से मुस्कान सबसे छोटी बेटी है. मुस्कान जब छोटी थी करीब 7 साल की थी तभी से मेरे बड़े बेटे के साथ मुस्कान क्रिकेट खेलने के लिए जाया करती थी. तभी से उसने अच्छा खेलना शुरू किया. जिसका परिवार द्वारा विरोध भी किया गया. मैंने डाटा भी कि तू लड़की है क्रिकेट मत खेला कर लेकिन वह नहीं मानी और मेरे बड़े बेटे ने उसको सपोर्ट किया. जिसके बाद उसने क्रिकेट और बेहतर खेलना शुरू कर दिया. आज मुस्कान देश के लिए खेल रही है. मुझे बहुत गर्व है और मैं बहुत खुश हूं मैं चाहती हूं. मुस्कान देश का नाम रोशन करें.

आपके शहर से (अलीगढ़)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

भाई को देखकर क्रिकेट खेलने का लिया था फैसला
मुस्कान मालिक के पिता शाहिद मलिक पेशे से दूध बेचने का काम करते है. लेकिन अपनी बेटी की कामयाबी से बहुत खुश हैं. मुस्कान के पिता शाहिद मलिक बताते हैं कि मुस्कान मेरी चौथे नंबर की सबसे बेटी है.उसका बड़ा भाई क्रिकेट खेलने जाया करता था तो यह उसके पीछे-पीछे चली जाती थी. तब से इसे क्रिकेट खेलने का शौक लगा जिसके लिए है. मैंने उसको बहुत डांटा भी लेकिन यह नहीं मानी और उसने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. आज जब वह देश के लिए खेल रही है तो मुझे बहुत अच्छा लग रहा है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें