बदायूं से अगवा किशोरी को जबरन पहनाया बुर्का… मौलवी ने बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव… 4 दिन तक हुआ रेप, दिल्ली से पुलिस ने किया रेस्क्यू

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

आरोप है कि नाबालिग के साथ दिल्ली में दुष्कर्म और धर्मान्तरण का प्रयास किया गया
दिल्ली में उसको जबरन बुर्का पहनाया गया और मस्जिद में मौलवी ने धर्म परिवर्तन का दबाब बनाया था

बदायूं. यूपी के बदायूं जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र से अपहृत नाबालिग दलित किशोरी को पुलिस ने दिल्ली से आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोप है कि नाबालिग के साथ दिल्ली में दुष्कर्म और धर्मान्तरण का प्रयास किया गया. दिल्ली में  उसको जबरन बुर्का पहनाया गया और मस्जिद में मौलवी ने धर्म परिवर्तन का दबाब बनाया था. इस मामले में पुलिस ने 363 की धारा में दर्ज हुए मामले में नाबालिग के साथ बलात्कार, पॉक्सो और SC/ST की धारा भी बढ़ाई है. इस मामले में पुलिस 164 के बयानों के आधार पर धर्मांतरण की धारा भी बढ़ाएगी।

बदायूं के सदर कोतवाली क्षेत्र की एक दलित नाबालिग किशोरी 21 मई को कोचिंग पढ़ने गई थी. वहीं से सहसवान के शबाब ख़ान ने किशोरी को बरगलाकर दिल्ली ले गया. किशोरी के परिजनों ने 21 मई को शबाब खान के खिलाफ तहरीर दी थी. इस मामले में पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था. पुलिस ने जब सर्विलांस की मदद से आरोपी  की जानकारी जुटाई तो उसकी लोकेशन दिल्ली में मिली. आरोपी ने अपना फोन बंद कर रखा था और इंस्टाग्राम पर एक मैसेज डालते ही पुलिस दिल्ली पहुंच गई और नाबालिग किशोरी को बरामद कर लिया.

बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने पर किशोरी को एक मौलवी द्वारा धर्मांतरण और बुर्का पहनने के लिए दबाव बनाया जा रहा था. पुलिस ने किशोरी को उनके चंगुल से छुड़ाते हुए 161 और 164 के बयान कराए और किशोरी को नारी निकेतन के बाद कोर्ट ने परिजनों को सौंप दिया है. इस मामले में आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है. पुलिस ने 161 के बयानों के आधार पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के तहत धाराएं बढ़ाई हैं. पुलिस अब 164 के बयानों के आधार पर धर्मांतरण की धारा को साक्ष्यों के आधार पर बढ़ाएगी.

नाबालिग किशोरी के साथ 4 दिन तक दिल्ली के एक मकान में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया. आरोपी शबाब और उसकी मां किशोरी को जबरन बुर्का पहनाकर मस्जिद ले गई थी और वहां मौलवी ने कई सवाल किये थे. किशोरी के साथ धर्मान्तरण का प्रयास हो रहा था, गनीमत रही कि उससे पहले पुलिस पहुंच गई. किशोरी के मेडिकल और कोर्ट में दिए बयान में इस बात की पुष्टि हुई है. आरोपी ने किशोरी की दोस्त की इंस्टाग्राम एकाउंट पर लिखा था कि उसके स्वजन से कहो कि पुलिस के चक्कर में न पड़ें. यह जानकारी मिलते ही इंस्टाग्राम एकाउंट से जुड़ा मोबाइल नंबर तलाशा गया. उसकी लोकेशन के आधार पर चार दिन बाद पुलिस ‘किशोरी तक पहुंच गई. तभी आरोपित शबाब भी पकड़ा गया.

Tags: Badaun news, Illegal Conversion Case

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें