फर्जीवाड़ा! सरपंच और सचिव मृतकों के जॉब कार्ड बनाकर कई साल से लूट रहे थे सरकारी पैसा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दौलत पारीक

टोंक. राजस्‍थान के टोंक जिले की एक ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां सरपंच और सचिव मृत लोगों के नाम पर फर्जीवाड़ा कर सरकार को चूना लगा रहे थे. फर्जीवाड़े का यह खेल सालों से चल रहा था. इसमें मृत लोगों का जॉब कार्ड बनाकर मनरेगा योजना का पैसा लिया जा रहा था. मामले की शिकायत मिलते ही जिला परिषद ने जांच के लिए 3 सदस्यीय टीम गठित कर दी है.

टोंक जिले के देवली पंचायत समिति के ग्राम निवारिया में भ्रष्टाचार का खेल लंबे समय से चल रहा है. जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल और जिला परिषद सीईओ को गांव के लोगों ने ज्ञापन सौंपकर मामले की शिकायत की है. शिकायत के अनुसार सरपंच और सचिव मृत लोगों के नाम पर मनरेगा योजना में फर्जीवाड़ा कर रहे थे. सरपंच और जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारियों ने फर्जी तरीके से भुगतान उठाने के लिए मृत लोगों के नाम मस्टरोल में जोड़ दिए थे. मर चुके लोगों के नाम से जॉब कार्ड बनाकर भुगतान ले रहे थे.

आपके शहर से (टोंक)

सरपंच और सचिव सालों से कर रहे हैं फर्जीवाड़ा
ग्रामीणों की शिकायत के मुताबिक गांव में सरपंच और अधिकारियों की मिलीभगत से साल 2020 जनवरी से अब तक मनरेगा और कई निर्माण कार्यों में लगातार भ्रष्टाचार किया गया. इनमें मृत लोगों के नाम से फर्जी जॉब कार्ड बनाए गए. जब जिला अधिकारियों को भुगतान उठाने की सूची सबूत के साथ मिली तो वे हैरत में पड़ गए. बताया जा रहा है कि साल 2020 में 1500 जॉब कार्ड जारी किए गए थे. इनमें से 350 जॉब कार्ड फर्जीवाड़ा कर मृतक और अपात्र लोगों के नाम पर बना दिए गए थे. इसका भुगतान सरपंच मुकेश मीणा और अन्य जिम्मेदार उठा रहे थे.

जांच के लिए 3 सदस्यीय टीम गठित
मामले की शिकायत में ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर और सीईओ को ज्ञापन सौंपा है. इसके साथ ही 13 मृतक लोगों की लिस्ट देकर बताया कि इनमें से कई लोगों की मौत को 10 से लेकर 13 साल तक हो गए हैं, लेकिन उनके नाम पर फर्जी जॉब कार्ड के जरिए भुगतान लिया जा रहा है. खास बात यह है कि फर्जी जॉब कार्ड धारी ज्यादातर मृतकों के मृत्यु प्रमाण पत्र तक बन गए हैं. ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. उधर अधिकारियों ने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है. जांच टीम में सहायक विकास अधिकारी शिवजी सिंह मीणा, सरदार सिंह छलक और जय सिंह मीणा मामले की जांच करेंगे.

Tags: Crime News, Rajasthan news in hindi, Tonk news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें