दुनिया की सबसे बड़ी पैसेंजर ट्रेन, डिब्बे गिनते-गिनते छूट जाएंगे पसीने, 2km लंबी ट्रेन को चलाते हैं 7 ड्राइवर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. क्या आप जानते हैं दुनिया की सबसे लंबी ट्रेन कौन सी है… किस देश में चली थी? आज हम आपको जिस ट्रेन के बारे में बताने जा रहे हैं वो विशालकाय सांप की तरह दिखती है. इस ट्रेन की लंबाई लगभग 2 किलोमीटर है. चलिए फिर जानते है इस बेहद ही अनोखी ट्रेन के बारे में. प्राकृतिक खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध स्विट्जरलैंड में दुनिया की सबसे लंबी पैसेंजर ट्रेन चली थी. स्विट्जरलैंड ने स्विस रेलवे के 175 साल पूरे होने पर 1.9 किलोमीटर की लंबी पैसेंजर ट्रेन चलाने का दावा किया था. वहीं स्विट्जरलैंड की रैटियन रेलवे ने दावा किया था कि यह दुनिया की सबसे लंबी ट्रेन है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस ट्रेन में 100 डिब्बे हैं और इसको सात ड्राइवर एक साथ चलाते हैं. वहीं इस ट्रेन में 4550 सीटें हैं और इसको आल्पस की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच चलाया गया था. सरकार इस ट्रेन को चलाकर दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करना चाहती है.

ये भी पढ़ें: रेलवे में क्या होती है NMG ट्रेन, किसलिए होता है इस्तेमाल, जानकर नहीं होगा यकीन, क्या आपने सुना है

खूबसूरत मार्ग से गुजरेगी ट्रेन
रैटियन रेलवे (RhB) द्वारा चलाई गई यह ट्रेन सुंदर मार्ग अल्बुला/बर्निना से गुजरेगी जो 22 सुरंगों और 48 पुलों के लिए प्रसिद्ध है. अल्बुला/बर्निना को 2008 में यूनेस्को की विश्व धरोहर भी नामित किया गया था और यह स्विट्जरलैंड के सबसे बेहतरीन मार्गों में से एक है. यहां हर साल लाखों पर्यटक प्राकृतिक खूबसूरती निहारने आते हैं. वहीं इस पूरी यात्रा में एक घंटे से अधिक का समय लगता है.

150 लोग ट्रेन में थे सवार
जब ये ट्रेन चल रही थी, तब धूप में इसकी छत चांदी की तरह चमक रही थी. इस पर आगे अल्पाइन क्रूज़ लिखा था, जिसमें 150 यात्री सवार थे. ट्रेन ने लंबे सर्पिलाकार अल्बुला/बर्निना मार्ग पर यात्रा की, जिसे यूनेस्को ने विश्व धरोहर के रूप में चुना है. ट्रेन ने प्रीडा से अल्वेन्यू तक 25 किमी लंबी दूरी तय की. लगभग 3000 लोगों ने यात्रा मार्ग के बीच में एक बड़ी स्क्रीन पर इस ट्रेन को चलते हुए देखा.

रास्ते में ट्रेन का इंतजार करते रहे लोग
बड़ी संख्या में इस ट्रेन को देखने के लिए लोग यात्रा मार्ग के बीच में पहड़ाों पर बैठे थे. इस घटना को रेकॉर्ड करने के लिए लोग कैमरे के साथ बैठे हुए थे. लाल रंग की इस खूबसूरत ट्रेन ने 22 पहाड़ी सुरंगों और 48 पुलों को पार किया. इसमें एक 65 मीटर ऊंचा ब्रिज भी शामिल है. स्विस मीडिया ने इस घटना को बड़े पैमाने पर कवर किया. कई लुकआउट प्वाइंट्स को यातायात के लिए बंद कर दिया गया था.

Tags: Indian railway, Indian Railways, Railway Knowledge, Train booking

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें