लॉन्चिंग से पहले ही बिकने लगी थी बजाज की ये बाइक, इस शहर में लगी है खरीदारों की लाइन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सौरभ तिवारी/बिलासपुर. शानदार लुक्स, धासू पावर और पिकअप, स्टाइल में हटकर और एवरेज में जबरदस्त. बजाज की इस बाइक ने सभी का दिल जीता हुआ है. हम बात कर रहे हैं बजाज की Pulsar N160 की. खंडेलवाल बजाज के जीएम की मानें तो मार्केट में आते ही इस गाड़ी ने धूम मचा दिया. GM राजेंद्र साह ने बताया की यह गाड़ी जब शुरू में आई थी तो लोगों ने इसे इतना पसंद किया की शोरूम वाले बाइक को लॉन्च भी नहीं कर पाए थे और लोग बिना लॉन्चिंग के ही पैसे देकर इसे घर ले जाने को तैयार थे. तबसे अब तक लगातार बड़ी संख्या में बजाज के इस मॉडल की बिक्री जारी है.

इस बाइक को खरीदने वाले कुछ युवाओं से हमने बात की तो शुभम को इस गाड़ी का Exhaust Note काफी पसंद आया, वहीं त्रिलोक अवस्थी को यह गाड़ी इसके लुक्स और साथ ही अच्छे एवरेज के कारण पसंद आई.

एक से बढ़ कर एक फीचर
इस बाइक की बात करें तो Bajaj Pulsar N160 में आपको शार्प टैंक एक्सटेंशन, इंजन प्रोटेक्शन के लिए अंडरबेली काउल, LED टेल लैंप, मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील, ट्विन LED DRLs के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप और शार्प टैंक एक्सटेंशन मिलता है. बजाज पल्सर N160 में आपको 164.82cc, फोर-स्ट्रोक, SOHC, सिंगल-सिलेंडर, 2-वाल्व, ऑयल-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है.

5-स्पीड का मैनुअल ट्रांसमिशन
यह 8,750 RPM पर 15.7 bhp की पावर और 6,750 RPM पर 14.6 Nm का पीक टॉर्क आपको देगा. वहीं इस गाड़ी में आपको 5-स्पीड का मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा. नई Pulsar N160 में 14 लीटर का fuel tank है. वहीं गाड़ी का वजन 152-154 kg है.

ये फीचर्स भी कमाल के
फीचर्स की बात करें तो न्यू Bajaj पल्सर N160 में आपको 17 इंच के ट्यूबलेस टायर, USB मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा जो गियर-पोजिशन इंडिकेटर और टाइम दिखाता है. फ्रंट में 300mm डिस्क और सिंगल/ड्यूल-चैनल ABS के साथ रियर में 230/280mm की डिस्क देखने को मिलती है. वहीं, 37mm टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में एक Nitrox गैस-चार्ज्ड मोनो-शॉक एब्जॉर्बर भी दिया गया है.

स्टॉक में मौजूद
यह बाइक सिंगल और dual channel ABS वेरिएंट में उपलब्ध है. सिंगल-चैनल ABS वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 1.22 लाख रुपये और डुअल-चैनल ABS वेरिएंट की कीमत 1.30 लाख रुपये है. बिलासपुर के खंडेलवाल बजाज में यह गाड़ी अभी स्टॉक में मौजूद है और शोरूम विजिट कर बजाज की इस शानदार पल्सर N160 को आप घर ला सकते हैं.

Tags: Bajaj Group, Bike

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें