HSSC recruitment 2023: हरियाणा में 13,500 से अधिक पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. HSSC recruitment 2023, Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के जरिए ग्रुप डी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. योग्य उम्मीदवार 5 जून से 26 जून तक आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. फीस जमा करने की लास्ट डेट 30 जून है.

बता दें कि एचएसएससी ग्रुप डी भर्ती अभियान का उद्देश्य हरियाणा में विभिन्न विभागों/बोर्डों/निगमों/आयोगों आदि में 13,536 अस्थायी पदों को भरना है. इन पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों का वेतनमान लेवल 16,900 से 53,500 रुपये के बीच होगा. सभी पदों के लिए योग्यता और वेतनमान अलग – अलग है. खास बात यह है कि इस भर्ती प्रक्रिया के लिए 18 से 42 साल के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तौर पर अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक पास होना जरूरी है. मैट्रिक तक की पढ़ाई में हिंदी या संस्कृत एक विषय के रूप में होना आवश्यक है. चयन सामान्य पात्रता परीक्षा (95%) और सामाजिक-आर्थिक मानदंड (5%) के आधार पर किया जाएगा. ग्रुप डी सीईटी प्रश्न पत्र माध्यमिक शिक्षा के स्तर (मैट्रिक स्तर) का होगा.

आपके शहर से (अंबाला)

HSSC recruitment 2023: आवेदन शुल्क
जिन उम्मीदवारों ने निर्धारित पोर्टल यानी onetimeregn.haryana.gov.in पर सीईटी (ग्रुप-डी और ग्रुप सी एंड डी) के लिए पहले ही रजिस्ट्रेशन कर लिया है, उन्हें अपने आवेदन पत्र के संपादन या सुधार के लिए शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है. इसके अलावा अन्य सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा.

नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें

ये भी पढ़ें-
Constable Recruitment 2023: पुलिस कांस्टेबल के 700 पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन 
Google Jobs: देश के इन टॉप संस्थानों से गूगल हायर करता है इंप्लाई, ऑफर होता है करोड़ों का पैकेज

Tags: Government job, Job news, Recruitment

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें