
नई दिल्ली (NCERT Syllabus 2023). नई शिक्षा नीति 2020 को स्कूल एजुकेशन में लागू करना शुरू हो चुका है (NEP 2020). NCERT ने 10वीं के सिलेबस और किताबों से कई टॉपिक्स कम कर दिए हैं. इससे स्टूडेंट्स पर से पढ़ाई का दबाव कम होने का तर्क दिया जा रहा है. इससे पहले कोविड 19 के दौरान ऑनलाइन एजुकेशन की वजह से भी सिलेबस कम किया गया था.
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने 10वीं कक्षा का नया सिलेबस जारी किया है (NCERT 10th Syllabus 2023). इसमें कई महत्वपूर्ण चैप्टर्स को हटाने की जानकारी सामने आई है. NCERT ने अलग-अलग विषयों से एक-दो चैप्टर हटाए हैं (Political Parties Class 10). उम्मीद की जा रही है कि इससे बच्चों पर से पढ़ाई का लोड कुछ कम हो जाएगा.
केमिस्ट्री और सिविक्स में बड़ा बदलाव
NCERT ने कक्षा 10वीं की अपनी किताबों से तत्वों, लोकतंत्र, राजनीतिक दलों (पूरा पेज) और लोकतंत्र की चुनौतियों के आवधिक वर्गीकरण के पूरे अध्याय हटा दिए हैं (Democracy in India NCERT). राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने केमिस्ट्री की किताबों से पीरियोडिक टेबल को भी हटा दिया है (Periodic Table NCERT).
NCERT drops full chapters of Periodic Classification of Element, Democracy, political parties (full page) and Challenges to Democracy from class 10th textbook to reduce the content load on students in view of the COVID-19 pandemic: NCERT (National Council of Educational Research… pic.twitter.com/KsGUh80Wzu
— ANI (@ANI) June 1, 2023
नई शिक्षा नीति 2020 से होगा फायदा
भारतीय शिक्षा व्यवस्था में नई शिक्षा नीति 2020 को लागू किया जा रहा है (New Education Policy, NEP 2020). अब स्किल बेस्ड एजुकेशन पर फोकस बढ़ा दिया गया है (Skill Based Education). स्टूडेंट्स को भविष्य में काम करने और अपनी स्किल्स को समझने के लिए स्कूल से ही तैयार किया जा रहा है. भविष्य के लिए नई शिक्षा नीति और नए एजुकेशन सिस्टम को बेहतर बताया जा रहा है.
ये भी पढ़ें:
12वीं में कम नंबर से न हों परेशान, अभी भी मिल सकता है अच्छा कॉलेज, ऐसे करें तैयारी
बदल गया 10वीं का सिलेबस, हटाए गए कई चैप्टर, पीरियोडिक टेबल भी हुआ बाहर
.
Tags: Class 10th Exam, NCERT, NEP 2020, New Education Policy 2020
FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 11:33 IST









