‘हेरा फेरी’ ही नहीं, ये 5 कॉमेडी फिल्में भी हैं बेस्ट, घंटों तक नहीं रुकेगी हंसी, वर्षों तक हर सीन रहेगा याद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अगर आप कॉमेडी फिल्मों के शौकीन हैं और आज तक आपको ‘हेरा फेरी’ ही बेस्ट कॉमेडी फिल्म लगती थी, तो शायद आज के बाद आपके विचार बदल जाएं. इन पांच फिल्मों को देखने के बाद आप सालों तक इन्हें भूल नहीं पाएंगे.

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम सैफ अली खान, शोभिता धुलिपाला और कुणाल रॉय कपूर जैसे मंझे हुए कलाकारों की फिल्म ‘कालाकांडी’ का है. ये फिल्म एक डार्क कॉमेडी है. इस फिल्म ने भले ही बॉक्स- ऑफिस पर कुछ खास कमाल न किया हो, लेकिन ये फिल्म देखकर आप भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे. ‘कालाकांडी’ में सभी एक्टर्स ने कमाल का अभिनय किया है. ‘फिल्मिस्तान’ की कहानी फिल्मों की दुनिया के इर्द- गिर्द ही घूमती है. ये कहानी एक ऐसे इंसान पर आधारित है जो फिल्मों की दुनिया में नाम कमाना चाहता है, लेकिन वह इस बात से वाकिफ नहीं है कि वह एक अच्छा एक्टर नहीं है. फिल्म में ट्विस्ट तो तब आता है जब फिल्म का मुख्य किरदार यानी ये एक्टर किडनैप हो जाता है. इस फिल्म को देखते वक्त हंसते- हंसते आपका पेट पकड़ना तो तय है. इरफान खान और साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस पार्वती की फिल्म ‘करीब करीब सिंगल’ एक रोमांटिक- कॉमेडी फिल्म है. हालांकि, इस फिल्म में आपको साथ जीने- मरने वाला रोमांस तो नहीं मिलेगा, लेकिन दिल पिघला देने वाला प्यार जरूर दिखाई देगा. ‘करीब करीब सिंगल’ में कई ऐसे सीन्स हैं जिन्हें आप फिल्म देखने के सालों बाद भी नहीं भूलेंगे. इस फिल्म इरफान खान की कॉमिक टाइमिंग कमाल की है. नसीरुद्दीन शाह, सौरव शुक्ला और रणवीर शोरे जैसे दिग्गजों की फिल्म ‘मिथ्या’ वाकई एक अंडररेटेड फिल्म है. इस फिल्म को डार्क कॉमेडी कहना गलत नहीं होगा. ये फिल्म आपको हंसाते- हंसाते बहुत कुछ बयां कर जाती है. तो अगर आपने अभी तक इस फिल्म को नहीं देखा है तो तुरंत देख डालिए. ‘जाने भी दो यारों’- इस फिल्म की तो जितना तारीफ की जाए उतनी ही कम है. ये फिल्म सिस्टम और समाज पर बहुत ही मजेदार तरीके से व्यंग करती है. समाज को आईना दिखाने के साथ ही ये फिल्म आपको एक पल के लिए भी हंसाना नहीं भूलती है. ‘जाने भी दो यारों’ सालों तक याद रखने वाली फिल्म है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें