
प्रदीप कश्यप/सतना. अपने देखा होगा हर व्यक्ति को किसी ना किसी चीज का शौक होता है और उस शौक को पूरा करने के लिए वह अपने जीवन काल के कुछ समय को उसमें लगाता है. ऐसा ही एक अनोखा शौक सतना नगर निगम कमिश्नर राजेश शाही को है. सतना नगर निगम कमिश्नर ने अपने निवास पर विभिन्न प्रकार के दुर्लभ पौधे लगाए हैं. इनमें से ज्यादातर बागवानी के पौधे हैं, जिसमें काली इलायची, अजवाइन, तेजपत्ता, बासमती धास, लेमन घास, लौंग, रुद्राक्ष के अलावा कई प्रकार के फल-फूल के साथ सब्जियों के पौधे हैं.
इसके अलावा राजेश शाह के गार्डन में सबसे दुर्लभ पौधा जो है, वह दक्षिण भारत में पाया जाता है. इसका नाम ब्रह्म कमल हैं. यह पुष्प रात्रि के समय खिलता है. इसे देख पाना बहुत ही दुर्लभ माना जाता है. इसे देखना बहुत शुभ माना जाता है. ऐसे ही अनोखे पौधे को निगम कमिश्नर ने अपने गार्डन में सजो रखा है.
निगम कमिश्नर राजेश शाही ने बताया कि शासकीय कार्य में पदस्थ होने के बावजूद भी उन्हें घर में पेड़ पौधे लगाने का शुरू से ही बड़ा शौक है. वे और उनकी पत्नी इंटरनेट से जानकारी लेती रहती हैं और घर के गार्डन में तरह-तरह पेड़-पौधे लगाते रहते हैं. निगम कमिश्नर प्रतिदिन सुबह- शाम के समय पेड़ पौधों की देखरेख करते हैं. उनमें खाद, पानी, बीज एवं साफ-सफाई का ख्याल रखते हैं.
पेड़-पौधे प्रकृति और जीवन के लिए बेहद उपयोगी
कमिश्नर ने बताया कि उनकी पत्नी प्रभा शाही भी अपने घर के कामकाज से फुर्सत होने के बाद गार्डन में लगे प्यारे पौधों की देखरेख करती है. उनकी पत्नी ने सभी लोगों को एक संदेश दिया कि लोगों को अपने घर में एक छोटा सा गार्डन जरूर बनाना चाहिए. गार्डन से कई चीजें हमें मिलती हैं, जैसे शुद्ध हवा, ऑक्सीजन, फल-फूल, सब्जियां. उनका कहना है कि पेड़-पौधे प्रकृति और जीवन के लिए बेहद उपयोगी है.
.
Tags: Latest hindi news, Mp news, Satna news
FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 11:31 IST









