जौनपुर की लड़की ने शुरू किया धांसू आइडिया के साथ रेस्टोरेंट, खाने का साथ मिलता है ‘झूलने का मजा’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अमित सिंह/प्रयागराज. वैसे तो हर रेस्टोरेंट अपने आप में अनोखा होता है लेकिन प्रयागराज स्थित ‘प्रयागराज एक्सप्रेस’ नाम का ये रेस्टोरेंट खास आकर्षण का केंद्र बना है. कारण ये कि इसकी डबल डेकर बस की बनावट लोगों में चर्चा का विषय बनी है और इसका नाम भी जैसे सोने पर सुहागा है. जैसे ही आप रेस्टोरेंट में प्रवेश करेंगे तो आपको ऐसा लगेगा जैसे कि आप किसी वीआईपी बस स्टेशन में पहुंच गए हो.

इतना ही नहीं इसे देखकर मुंबई की डबल डेकर की बस याद आती है. पहले फ्लोर पर प्रवेश करते ही बस की गेट की तरह एक सुंदर सा गेट दिखता है. खास बात ये है कि रेस्टोरेंट में बैठने के दौरान पूरे बस की फीलिंग आती है और खाने पीने के दौरान बस धीरे-धीरे हिलती रहती भी है यानी इंजीनियरिंग का अनोखा प्रयोग भी इसमें देखा जा सकता है.

यूनीक कांसेप्ट का होना बहुत जरूरी
जौनपुर की रहने वाली मोनिका मौर्या ने बताया कि वह प्रयागराज स्थित एक विश्वविद्यालय में पीएचडी की शोध छात्रा हैं. माता ग्रहणी और पिता जौनपुर मैं बिजनेस करते हैं. खास बात यह है कि इस स्टार्टअप को शुरू करने के लिए उन्होंने बैंक से लोन लिया और अपने भाई और एक दोस्त को भी इसमें शामिल किया है. डबल डेकर बस का आईडिया उन्होंने बहुत पहले से ही अपने दिमाग में सोच कर रखा था. उनका मानना है यूनीक कांसेप्ट का होना बहुत जरूरी है.

पैसे के लिए बच्चों को पढ़ाया था ट्यूशन
मोनिका ने कहा, ‘मैंने पढ़ाई के दौरान आर्थिक समस्याओं का भी सामना किया. लेकिन मैंने हार नहीं मानी, बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाया, एक निजी संस्था में काम भी किया और अब जाकर अपना खुद का स्टार्टअप भी शुरू किया है. मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि कस्टमर के रिस्पांस के कारण हम बेहद अच्छा महसूस कर रहे हैं. आज के युवाओं को मेरा इतनी ही सलाह है कि किसी भी काम को करने के लिए सही स्टडी और अथक मेहनत की जरूरत होती है आप इसे कर ले जाएंगे’.

.

FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 11:28 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें