CUET 2023: 12वीं में कम नंबर से न हों परेशान, अभी भी मिल सकता है अच्छा कॉलेज, ऐसे करें तैयारी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली (CUET 2023, CUET UG 2023). अभी तक ज्यादातर कॉलेज/यूनिवर्सिटी में 12वीं बोर्ड रिजल्ट के आधार पर एडमिशन मिलता था. ऐसे में 12वीं बोर्ड परीक्षा में मार्क्स कम आने पर स्टूडेंट्स परेशान हो जाते थे. उन्हें किसी अच्छे कॉलेज या अपने मनपसंदीदा कोर्स में एडमिशन नहीं मिल पाता था (College Admission). लेकिन पढ़ाई में कमजोर या बोर्ड रिजल्ट में कम मार्क्स हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को अब परेशान होने की जरूरत नहीं है.

अब एनटीए ने नई शिक्षा नीति 2020 (New Education Policy 2020) के तहत एजुकेशन सिस्टम में कई बदलाव किए हैं. इसी के तहत सीयूईटी यूजी परीक्षा की शुरुआत हुई है (CUET Exam). 12वीं बोर्ड परीक्षा में कम मार्क्स स्कोर करने वाले स्टूडेंट्स भी सीयूईटी परीक्षा में अच्छे अंक हासिल कर अपने पसंद के कॉलेज व कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं. सीयूईटी यूजी 2023 की तरह पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए सीयूईटी पीजी परीक्षा होगी (CUET PG 2023).

आराम से पढ़ें प्रश्न पत्र
12वीं में कम मार्क्स आने पर अच्छे कॉलेज में एडमिशन हासिल करने के लिए सीयूईटी यूजी 2023 परीक्षा में बेहतर अंक स्कोर करना जरूरी है. सीयूईटी प्रश्न पत्र पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें (CUET Sample Paper). किसी भी सवाल को अटेंप्ट करने से पहले उसे अच्छी तरह से पढ़ लें. जल्दबाजी में कोई भी जवाब न लिखें.

सैंपल पेपर से समझें पैटर्न
अन्य परीक्षाओं की तरह सीयूईटी पेपर पैटर्न समझने के लिए भी उसके सैंपल पेपर सॉल्व करना जरूरी है. इससे एग्जाम पैटर्न और मार्किंग स्कीम (CUET Marking Scheme), दोनों की जानकारी मिलेगी. सीयूईटी यूजी 2023 पेपर के हर सेक्शन के लिए कुछ समय बांट लें. इससे टाइम मैनेजमेंट स्किल डेवलप होगी और कोई भी सेक्शन छूटेगा नहीं.

स्पीड का रखें ध्यान
कई उम्मीदवार शुरू में बहुत तेज स्पीड में पेपर अटेंप्ट करते हैं, फिर थक जाते हैं (Time Management Tips). थकान का असर उनकी स्पीड पर नजर आने लगता है. बेहतर रहेगा कि शुरू से अंत तक एक ही स्पीड बरकरार रखी जाए. आप शुरू से ही अपनी स्पीड तेज रखें और उसे मेंटेन भी करें. लास्ट में जो समय मिलेगा, उसमें अपना पेपर रिवाइज कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:
बस दुर्घटना में खोया हाथ, IIT मद्रास से की पढ़ाई, चुनौतियों के साथ दी UPSC परीक्षा
B.tech पास हैं रिवाबा, बनीं BJP से विधायक, अब IPL से मिला ‘संस्‍कारी बहू’ का टैग

Tags: Admission Guidelines, College education, CUET 2023, New Education Policy 2020, नई शिक्षा नीति

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें