PM Kisan: चालू है पंजीकरण, लेने हैं सालाना 6,000 रुपये तो कराएं रजिस्‍ट्रेशन, ऑफिस के चक्‍कर काटने की नहीं है जरूरत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

इस योजना के तहत सालाना मिलते हैं छह हजार रुपये.
दो-दो हजार रुपये की तीन किस्‍तों में मिलता है पैसा.
ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं किसान.

नई दिल्‍ली. प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) की 14वीं किस्‍त अब आने वाली है. पीएम किसान योजना (PM Kisan) की 13वीं किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने इस साल 28 फरवरी को जारी की थी. 13वीं किस्‍त 8 करोड़ 2 लाख किसानों को मिली थी और कुल 16,800 करोड़ रुपये किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए थे. पीएम किसान योजना में पंजीकरण अभी भी चालू है. ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन कराकर कोई भी इस योजना का लाभ उठा सकता है.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) में पंजीकरण कराने के लिए अब राशन कार्ड का होना जरूरी है. सरकार ने यह कदम इस योजना में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए उठाया है. किसान को अब पंजीकरण कराते वक्‍त राशन कार्ड पोर्टल पर अपलोड करना होगा. यही नहीं अब मौजूदा लाभार्थी किसानों को भी पीएम किसान की अगली किस्‍त तभी मिलेगी जब वे ईकेवाईसी (PM Kisan KYC) कराएंगे.

ये भी पढ़ें- डाकघर में भी जमा करा सकते हैं 2000 रुपये के नोट, क्‍या बदले भी जाएंगे? यह रहा इस सवाल का जवाब

इन कागजातों की होगी जरूरत
ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन के लिए राशन कार्ड, जमीन की म‍लकीयत के कागजात, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की जरूरत होती है. इन सब दस्‍तावेजों के साथ ही घोषणापत्र की एक सॉफ्टकॉपी भी पीएम किसान पोर्टल पर अपलोड करनी होती है. पहले ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन के साथ ही अन्‍य कागजातों की फोटो कॉपी भी कृषि विभाग या अन्‍य संबंधित कार्यालय में जमा करानी होती थी. लेकिन अब डॉक्‍यूमेंट्स की पीडीएफ फाइल बनाकर पोर्टल पर अपलोड करनी होगी. इससे किसानों का समय बचेगा.

ई-केवाईसी भी है अनिवार्य
प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि पाने वाले लाभार्थी किसानों के लिए ई-केवाईसी कराना भी सरकार ने अनिवार्य कर दिया है. पीएम किसान वेबसाइट की मदद से किसान घर बैठे अपने स्‍मार्टफोन से भी ईकेवाईसी कर सकते हैं. इसके अलावा किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर भी ईकेवाईसी करा सकते हैं.

हर साल मिलते हैं छह हजार रुपये
प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) के तहत किसानों को केंद्र सरकार हर साल छह हजार रुपये देती है. तीन किस्‍तों में मिलने वाली यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में डाली जाती है पति या पत्‍नी में किसी एक को पीएम किसान सम्मान निधि की राशि दी जाती है.

Tags: Business news in hindi, PM Kisan, PM Kisan Samman Nidhi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें