
अयोध्या. धार्मिकता के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से भी भगवान राम की नगरी सज रही है. दूर-दराज से श्रद्धालु बड़ी संख्या में धर्म नगरी अयोध्या के मठ- मंदिरों में जहां दर्शन पूजन करते हैं तो वहीं इंजॉय करने के लिए अयोध्या में कई ऐसे स्थल भी हैं, जहां पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंचते हैं और आनंद का लुफ्त उठाते हैं. अगर आप धर्म नगरी अयोध्या आ रहे हैं और अयोध्या के मठ मंदिर का दर्शन पूजन करने के बाद इंजॉय करने के लिए आप गुप्तार घाट यह सूर्यकुंड जाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण है.
दरअसल, भगवान रामलला की नगरी में सूर्य कुंड और गुप्तार घाट पर विकास प्राधिकरण के द्वारा 10 रुपए प्रति व्यक्ति शुल्क लगाया गया है. जहां आप 10 रुपए का टिकट लेकर सूर्य कुंड और गुप्तार घाट में 2 घंटे समय व्यतीत कर सकते हैं. बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक धर्म नगरी अयोध्या पहुंचते हैं. ऐसे में उनके विश्राम के लिए भी कोई एक जगह चाहिए होती है. गुप्तार घाट के निकट बने पार्क और सूर्य कुंड के निकट बने पार्क पर अब विकास प्राधिकरण 10 रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से टिकट ले रहा है.
मेंटेनेंस के लिए पार्क में लगाया गया शुल्क- सचिव
विकास प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र सिंह बताते हैं कि गुप्तार घाट पर स्थित पार्क और सूर्य कुंड के पार्क पर शुल्क लगाया गया है. जबकि गुप्तार घाट और सूर्य कुंड मंदिर में दर्शन पूजन के लिए कोई भी शुल्क नहीं लगाया गया है. हवाला देते हुए विकास प्राधिकरण के सचिव ने कहा कि सौंदर्यीकरण के लिहाज से गुप्तार घाट और सूर्य कुंड पर पार्क बनाया गया है.
उस पार्क में साफ सफाई पौधों का संरक्षण सिंचाई प्रकाश और सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड तैनात करने की आवश्यकता होती है. जिसके लिए खर्च भी आता है. लिहाजा केवल रखरखाव और मेंटेनेंस के लिए पार्क के क्षेत्र में शुल्क लगाया गया है. इसके अलावा गुप्तार घाट और मंदिर तथा सूर्य कुंड और मंदिर पर किसी तरीके का कोई भी शुल्क नहीं लगाया गया है.
.
FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 07:36 IST









