हाइलाइट्स
मृतका कल्पना की चार मई को शादी हुई थी
शादी में मृतक अनुज ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया था
फिर 25 मई को दोनों लापता हो गए, बुधवार को उनका शव मिला
इटावा. उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में लवेदी क्षेत्र के जंगल में युवक और नवविवाहिता का शव मिलने के बाद दो परिवारों के गहरे संबंधों को भी ठेस पहुंची है. एक ही बिरादरी और गांव में पड़ोसी होने की वजह से दोनों परिवार एक दूसरे के लिए हमेशा खड़े रहते थे. युवक और नवविवाहिता के बीच प्रेम प्रसंग का मामला प्रकाश में आने के बाद परिवार के लोगों को धक्का लगा. मृतक अनुज के पिता सुभाष ने बताया कि मृतका कल्पना की चार मई को हुई शादी में उनके परिवार ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था. शादी में आर्थिक सहयोग भी किया था. उनके परिवार को यह भनक भी नहीं लग पाई थी कि दोनों बच्चों के बीच प्रेम प्रसंग जैसा कुछ चल रहा है. घर और गांव वालों के सामने दोनों के बीच भाई-बहन का रिश्ता ही सभी जानते थे.
उन्होंने बताया कि उनका बेटा अनुज हैदराबाद के रायचोपरा में ट्रैवल एजेंसी में नौकरी करता था. उसी के साथ कल्पना का भाई सतीश भी नौकरी करता था. जब कल्पना की शादी चार मई को निर्धारित हुई तो एक माह पहले ही अनुज गांव आ गया था और शादी की तैयारियों में जुट गया था. अनुज ने कल्पना के कच्चे घर को पक्का बनवाने में आर्थिक सहयोग किया था. 25 मई की दोपहर तीन बजे दोनों भागवत कथा में जाने के लिए निकले थे और कोई नहीं जानता था कि दोनों के दिमाग में क्या चल रहा है. इसके बाद दोनों नहीं लौटे, जिसके बाद 27 मई को गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी. दोनों के शव अलग-अलग पेड़ों पर फंदे से लटके मिले। पुलिस ने शवों को उतारने के बाद तलाशी ली तो मृतक युवक की जेब से पर्स मिला। इसमें अनुज का आधार कार्ड बरामद हुआ. आधार कार्ड के अलावा पर्स से युवती के कुछ जेवर कानों के कुंडल और मंगल सूत्र भी बरामद हु.
कल्पना चार मई को शादी होने के बाद 22 मई को अपनी ससुराल जालौन से मायके मड़ैया दिलीप नगर पहुंची थी. वहीं अनुज हैदराबाद अपने काम पर नहीं लौटा था. बुधवार सुबह जंगल में मवेशी चराने गए चरवाहों ने अलग-अगल पेड़ों पर दो शव लटके देखे. दोनों से दुर्गंध आ रही थी. शव कुछ दिन पुराने होने की वजह से फूल गए थे. घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में गांव सारंगपुरा के ग्रामीण एकत्रित हो गए. सूचना पर एसपी देहात सत्यपाल सिंह, सीओ भरथना विवेक जावला आदि ने पहुंचकर जांच पड़ताल की. कानपुर से आई फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए. करीब पांच घंटे के बाद बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम मड़ैया दिलीप नगर निवासी सुभाष ने मौके पर पहुंचकर युवक की शिनाख्त अनुज निषाद (19) व नवविवाहिता की शिनाख्त अपने ही गांव की कल्पना निषाद (23) के रूप में की. दोनो के शवों का आज पोस्टमार्टम करवाया गया. पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है, तो वहीं युवक के परिजन इस मामले में अनहोनी की आशंका जाहिर कर रहे है. वहीं दोनों के शवों को शहर से सटे यमुना घाट पर ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया.
आपके शहर से (इटावा)

दूल्हे को कॉल कर कहा- व्हाट्सएप चेक कर ले, दुल्हन मेरी है, और वापस लौट गई बारात, जानें पूरा मामला

बागपत में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, गन की करते थे होम डिलीवरी, एक गिरफ्तार

UP Police Constable Salary: यूपी पुलिस में कांस्टेबल की कितनी होती है सैलरी, क्या-क्या है सुविधाएं? जानें कैसे बनते हैं इंस्पेक्टर

इलाज के लिये आई महिला से छेड़खानी, मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने छूआ प्राइवेट पार्ट, हंगामा

माफिया अतीक अहमद के कब्जे से छुड़ाई गई जमीन पर बनकर तैयार हुआ गरीबों का आशियाना, समाजवादी पार्टी ने लगाया ये आरोप

Bahraich: शादी की पहली रात मनाने कमरे में गया नवविवाहित जोड़ा, सुबह सेज पर मिली दोनों की लाश

ATTENTION! 12वीं तक का टीचर बनने के लिए 4 साल का B.ED करना जरूरी, एंट्रेंस से मिलेगा दाखिला

बच्चा न होने से ससुराल वाले करते थे परेशान, फिर महिला ने कुछ ऐसा किया कि जेल पहुंच गई

रफ्तार का कहर: एक ही झटके में पूरा परिवार खत्म, दंपती-बेटा समेत गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत

UPSC CSE RESULT 2022: UPSC में पास होने वालों को किस आधार पर मिलती हैं रैंक

दूसरों के आधार, पैन से बनाई फर्जी कंपनी, सरकार को लगाया करोड़ों का चूना, गैंग गिरफ्तार
कल्पना के पिता ने बताया कि हम लोग पड़ोस में ही रहने वाले हैं. एक दूसरे के यहां आना जाना था. रिश्ते में दोनों बहन-भाई थे. हम लोगों को इस बात का अंदाजा नहीं था कि इनके बीच में प्रेम प्रसंग चल रहा है. हमारी बेटी ने भी कभी कुछ नहीं बताया और ना ही शादी के समय उसने किसी बात का विरोध किया. लेकिन अचानक से इस तरीके से कदम उठाने पर कुछ कहा नहीं जा सकता. इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि थाना लवेदी क्षेत्र के सारंगपुरा गांव के बीहड़ से दो शव बरामद हुए थे. कड़ी मशक्कत के बाद दोनों की शिनाख्त हो सकी. फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट आधार पर प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का है क्योंकि दोनों ही प्रेमी-प्रेमिका बताए जा रहे हैं. दोनों के परिजनों की ओर से किसी भी पक्ष पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है.
.
Tags: Etawah news, UP latest news
FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 07:32 IST









