पब मालिक ने 11 साल के बच्चे पर लगाई 50 लाख की शर्त, कहा था- बनेगा टेस्ट क्रिकेटर, 14 साल बाद सच हुई बात

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. इंग्लैंड ने आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के पहले दिन शिकंजा कस लिया है. 4 दिवसीय मैच में आयरलैंड की टीम पहली पारी में 172 रन बनाकर पवेलियन लौट गई. तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने 5 विकेट झटके. लॉर्ड्स में खेले जा रहे मैच में पहले दिन का खेल खत्म होने पर मेजबान इंग्लैंड ने पहली पारी में एक विकेट पर 152 रन बना लिए थे. टीम पहली पारी के आधार पर सिर्फ 20 रन पीछे है और उसके 9 विकेट शेष हैं. बेन डकेट 60 रन बनाकर खेल रहे हैं. मैच से इंंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोस टंग ने इंटरनेशनल डेब्यू किया. 25 साल के गेंदबाज को हालांकि पहली पारी में कोई विकेट नहीं मिला.

जोस टंग के मैदान पर उतरते ही पब मालिक टिम पाइपर ने लगभग 50 लाख रुपये की शर्त जीत ली. इसकी खास वजह है. साल 2009 में पाइपर ने टंग के टेस्ट क्रिकेटर बनने की भविष्यवाणी की थी. यानी जो बात उन्होंने 14 साल पहले कही थी, वह सच साबित हुई. टिम पाइपर और जोस टंग के पिता दोस्त हैं. द क्रिकेटर से बातचीत में पाइपर ने बताया कि जब टंग एक साल के था, तब पिता के साथ गार्डन में क्रिकेट खेला करता था. तभी से मैं उसके खेल को देख रहा हूं. उम्मीद है कि वह आगे भी अच्छा खेल दिखाएगा.

मैं 50 लाख नहीं लेने जा रहा
टिम पाइपर ने कहा कि मैं शर्त के 50 लाख नहीं लेने जा रहा, लेकिन मैंने जो बात कही थी, जो सच साबित हुई. 56 साल के पाइपर 1990 रेडडिच क्रिकेट क्लब में टंग के पिता फिल के साथ खेला करते थे. जोश भी वहां आया करते थे, जो शुरुआत में लेग स्पिनर थे. बाद में जोस टंग वूस्टरशायर एकेडमी चले गए, जहां वे तेज गेंदबाज के रूप में तैयार हुए.

34 साल के गेंदबाज ने पाकिस्तानी बल्लेबाज को नचाया, नहीं खोलने दिया खाता, हैट्रिक लेकर दिलाई जीत

जोस टंग के लिए पिछले सीजन में संन्यास लेने की सोच रहे थे. कंधे की चोट के चलते वे लगभग एक साल से अधिक समय तक खेल से दूर रहे. वे इस मैच से पहले तक 47 फर्स्ट क्लास मैच में 26 की औसत से 162 विकेट ले चुके हैं. 97 रन देकर 6 विकेट बेस्ट प्रदर्शन है. 7 बार 4 और 7 बार 5 विकेट लिया है.

Tags: Ecb, England, Ireland

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें