
गर्मियों का सीजन आ चुका है. भारत के हर राज्य में लू का प्रकोप देखने को मिल रहा है. लोग तपती गर्मी से बेहाल हैं. कोई भी घर के पंखे और एसी को छोड़कर बाहर नहीं जाना चाहता. इस गर्मी में भले ही सबकुछ पसीने से भीगा दिखता है लेकिन इसकी एक खासियत भी है. गर्मी का मौसम फलों के राजा के लिए भी जाना जाता है. फलों का राजा यानी आम. आम के चाहने वाले कई लोग हैं. गर्मी में आम खाने का जो मजा है उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता.
आम के कई वेरिएंट मार्केट में अवेलेबल हैं. कोई हाई ब्रीड आम है तो कोई लोकल. अगर सच कहा जाए तो जो स्वाद देसी आम का है, वो हाई ब्रीड का नहीं होता. देसी आम की मिठास और उसका स्वाद जुबान पर चढ़ जाता है. खासकर जो आम अपने आप पके, उसके स्वाद का तो कोई जोड़ ही नहीं होता. आज के समय में कई दुकानदार चूने से आम को पका देते हैं और फिर बेचते हैं. इन आमों का टेस्ट भी खराब होता है साथ ही ये हेल्थ के लिए भी ठीक नहीं होते. लेकिन आज हम आपको काले आम को दिखाने जा रहे हैं.
डार्क ब्लैक है रंग
आम जब कच्चा होता है तब उसका रंग हरा होता है. जब ये पकता है तब इसका रंग पीला, नारंगी या फिर लाल हो जाता है. लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर काले आम का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक शख्स काले रंग के आम में चीरा लगाकर उसे काटता नजर आया. बाहर से काले इस आम को जब काटा गया तो इसके अंदर से पका हुआ पीला गूदा नजर आया. देखने से ही ये आम रसेदार नजर आ रहा है.
.
Tags: Ajab Gajab, Khabre jara hatke, Weird news
FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 07:15 IST









