Us president joe biden trips and falls during air force graduation ceremony in colorado- अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन फिर गिरे, नेवी एकेडमी के मंच पर सैंडबैग से लगी ठोकर – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन ठोकर खाकर गिरे.
बाइडेन टेलीप्रॉम्प्टर रखने के लिए इस्तेमाल किए गए सैंडबैग से टकरा गए थे.
व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडेन का स्वास्थ्य अच्छा है.

वाशिंगटन. अमेरिका के कोलोराडो में अमेरिकी वायु सेना अकादमी (US Air Force Academy) में एक ग्रेजुएशन समारोह के दौरान राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) मंच पर एक बालू की बोरी (Sandbag) से ठोकर खाकर गिर पड़े. जिससे उनकी उम्र को लेकर बहस एक बार फिर से बढ़ गई. हालांकि उनको कुछ सेकंड के भीतर वापस उठा लिया गया और वे जल्दी से अपनी सीट वापस आ गए. ठोकर खाने के बाद 80 साल के अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन आगे की ओर गिर पड़े. तीन लोगों ने उनकी उठने में मदद की. जिसके बाद वह बिना किसी सहारे के वापस अपनी सीट पर चले गए.

बाइडेन ने उठने में मदद किए जाने के बाद अपने पीछे कुछ इशारा किया. ऐसा लगता है कि बाइडेन टेलीप्रॉम्प्टर को रखने के लिए इस्तेमाल किए गए सैंडबैग पर फंस गए थे. वह बाद में अन्य अधिकारियों के साथ मिले और मुस्कुराते हुए ‘थम्स अप’ का संकेत किया. वहीं व्हाइट हाउस ने अपने बयान में कहा कि राष्ट्रपति बाइडेन का स्वास्थ्य अच्छा है. व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति एक रेत से भरी एक बोरी से ठोकर खा गए थे. इससे पहले अपने भाषण में रूस और चीन की चुनौतियों का हवाला देते हुए जो बाइडेन ने नेवी के स्नातकों को चेतावनी दी कि वे तेजी से अस्थिर होती दुनिया के दौर में सेवा में प्रवेश करेंगे.

Tags: Joe Biden, Joe Biden news in Hindi, US President Joe Biden, World news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें