सेक्सुअल फेवर की मांग, छेड़छाड़ के 10 मामले…2 FIR में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ क्या-क्या आरोप

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दर्ज की गई दो एफआईआर में कई गंभीर आरोप शामिल हैं. एफआईआर में प्रोफेशनल मदद के बदले सेक्सुअल फेवर मांगने के कम से कम दो मामलों का जिक्र किया गया है. 15 यौन उत्पीड़न के मामलों का भी जिक्र है, जिनमें 10 गलत तरीके से छूने की शिकायत की गई है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक एफआईआर में महिला पहलवानों ने शिकायत दर्ज कराई है कि बृजभूषण शरण सिंह कथित तौर पर बिना उनके मर्जी के स्तन और पेट पर हाथ फेरते थे. साथ ही डराने-धमकाने की भी बात का जिक्र उन दोनों एफआईआर में है. भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ 28 अप्रैल को दिल्ली पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई थी.

FIR में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कई गंभीर आरोप
दोनों एफआईआर में आईपीसी की धारा 354 (महिला की लज्जा भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग), 354ए (यौन उत्पीड़न), 354डी (पीछा करना) और 34 (सामान्य इरादे) का हवाला दिया गया है, जिसमें एक से तीन साल की जेल की सजा है. पहली प्राथमिकी में छह वयस्क पहलवानों के आरोप शामिल हैं और इसमें डब्ल्यूएफआई सचिव विनोद तोमर का भी नाम है. दूसरी प्राथमिकी एक नाबालिग के पिता की शिकायत पर आधारित है. एफआईआर में जिन घटनाओं का उल्लेख किया गया है वे कथित तौर पर 2012 से 2022 तक भारत और विदेशों में हुईं.

यह भी पढ़ेंः अगर एक भी आरोप सिद्ध हुए तो मैं खुद फांसी पर लटक जाऊंगा… पहलवानों के विरोध पर बोले सांसद बृजभूषण शरण सिंह

नाबालिग पहलवान ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लगाए कई आरोप
नाबालिग के पिता द्वारा थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में बृजभूषण शरण सिंह पर आरोप लगाया गया है कि उनक बेटी पूरी तरह से परेशान थी और शांति से नहीं रह पाती थी. बृजभूषण शरण सिंह द्वारा लगातार उसके साथ यौन उत्पीड़न किया जा रहा था. प्राथमिकी के अनुसार, नाबालिग ने आरोप लगाया, “उसे कसकर पकड़कर, तस्वीर लेने का नाटक करते हुए, आरोपी (सिंह) ने उसे अपनी ओर खींचा, उसके कंधे पर जोर से दबाया और फिर जानबूझकर… उसके स्तनों पर हाथ फेरा.” इसके बाद एफआईआर में बताया, “उसने स्पष्ट रूप से आरोपी (सिंह) से कहा कि वह पहले ही उसे बता चुकी है कि उसे किसी भी प्रकार के शारीरिक संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं है और उसे उसका पीछा करना बंद कर देना चाहिए…”

कथित तौर पर सांस चेक करने के बहाने स्तन छूने का आरोप
वहीं छह वयस्क पहलवानों से संबंधित प्राथमिकी में सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं. अधिकांश महिला पहलवानों ने एफआईआर में बताया कि बृजभूषण शऱण सिंह कथित तौर पर सांस चेक करने के बहाने स्तन और पेट पर हाथ फेरते थे. एक महिला पहलवान ने प्राथमिकी में दर्ज बयान में बताया, ‘मुझे आरोपी (सिंह) ने बुलाया, जिसने मेरी सांस की जांच के बहाने मेरी टी-शर्ट खींची और अपना हाथ मेरे पेट के नीचे सरका दिया और मेरी नाभि पर हाथ रख दिया.” इसके अलावा उसने बताया, “चूंकि आरोपी (सिंह) हमेशा अनुचित बात / इशारों में लिप्त होने की तलाश में था. लड़कियां, दोपहर या रात का खाना खाने अकेले नहीं जाना चाहती थीं. सामूहिक रूप से जाना शुरू कर दिया, जिसमें मैं भी शामिल थीं.”

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें