पटना. बिहार में शराबबंदी कानून लागू है लेकिन इस कानून में कुछ ऐसी ढिलाई दी गई है जिससे ये सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या बिहार में लागू शराबबंदी कानून कमजोर होता जा रहा है. आखिर इस सवाल के पीछे वो वजह क्या है जिसके आधार पर बीजेपी सवाल उठा रही है कि आने वाले समय में बिहार में शराबबंदी कानून खत्म हो जाएगा. इन सब के बीच बीजेपी नेता सुशील मोदी ने नीतीश कुमार को गुजरात के तर्ज पर बड़ा सुझाव भी दे दिया है.
दरअसल बिहार में 2016 में शराबबंदी कानून लागू किया गया था और जब ये कानून लागू किया गया था तब ये बेहद कड़ा था. कानून की कड़ाई का इसी से अन्दाजा लगाया जा सकता है कि जिस घर से शराब पकड़ाए वो घर जब्त कर लिया जाता था. जिस वाहन से शराब पकड़ाया वो वाहन जब्त हो जाता था. बेचने वाले से लेकर पीने वाले को सीधे जेल भेज दिया जाता था लेकिन इस कानून में समय-समय के साथ कई ढील दी गई और आज ढिलाई का आलम ये है कि जो छूट दी गई है इससे सवाल खड़े होने लगे हैं कि क्या आने वाले लोकसभा चुनाव के पहले शराबबंदी नाम मात्र की बिहार में रह जाएगी.
शराब बंदी कानून के तहत कुछ ऐसे नियम थे जिसकी वजह से सरकार की काफी फजीहत भी होती रही है लेकिन एक के बाद एक शराबबंदी क़ानून में ढील दी गई. इस पर उत्पाद मंत्री सुनील कुमार सफाई देते हैं और कहते हैं कि कानून में समय-समय पर बदलाव होता रहता है और ये सब जनता के हित के लिए ही होता है. अगर आगे जरूरत पड़ी तो और भी बदलवा हो सकता है. इस मामले में बीजेपी नेता सुशील मोदी ने चुटकी ली है.
आपके शहर से (पटना)

शादी के 2 दिन बाद ही उजड़ा सुहाग, जिसके संग लिये थे फेरे नहर में मिली लाश, हत्यारों ने बेरहमी से किया कत्ल

गिफ्ट में मिल जाए यह सामान तो खुल जाता है किस्मत का ताला, बच्चे भी मन से करने लगते हैं पढ़ाई

जैविक मैन के नाम से जाने जाते हैं बेगूसराय के यह किसान, दो गाय से जैविक खाद तैयार कर इतनी कर ले रहे हैं कमाई

कांस्टेबल को गोली मारने वालों की तलाश में पटना पुलिस ने पकड़ लिए 14 कुख्यात, वाहन चोर निकला गैंग

Madhubani News : 5 जून तक करवा लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा PM सम्मान निधि योजना का लाभ

Banana Farming : एक बीघे में केले की खेती कर यह किसान कमा रहा है बेहतर मुनाफा, इस वैरायटी ने बदली सतीश की किस्मत

Bihar: फील्ड से कलेक्शन कर लौट रहा था बैंक अधिकारी, गोली मारकर लूटे रुपये, हालत नाजुक

Train Alert : छपरा के इस रेलवे स्टेशन पर अब गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का होगा ठहराव, जानिए कितने मिनट तक रुकेगी ट्रेन

शादियों के मौसम में UP-बिहार सहित इन राज्यों के दूल्हे अब उतार सकेंगे दुल्हन की छतों पर हेलीकॉप्टर, जानें DGCA का नया नियम

बिहार का एक ऐसा गांव जहां इंटर पास हैं सिर्फ 3 लोग, 5वीं के बाद बच्चे नहीं लेते शिक्षा, जानें क्यों

Street Food : विशाखापत्तनम से मुजफ्फरपुर आकर डोसा बना रहीं साउथ इंडियन आंटी, टेस्ट के शौकीनों की जुटती है भीड़
मोदी ने नीतीश कुमार के शराबबंदी कानून को फेल बताया और सुझाव दिया कि शराबबंदी संबंधी 4 लाख मुकदमे वापस लेकर आम माफी दे साथ ही गुजरात की तरह पर्यटकों, बीमारों के लिए शराब का परमिट जारी किया जाए. उन्होंने कहा कि यदि अपनी जिद छोड़कर नीतीश कुमार शराब की परमिट व्यवस्था लागू करें तो इससे बिहार का राजस्व बढेगा. तस्करी पर अंकुश लगेगा और पर्यटन उद्योग में रोजगार के अवसर भी बढेंगे.
.
Tags: Bihar News, Liquor Ban, New Liquor Policy, Nitish kumar
FIRST PUBLISHED : June 01, 2023, 20:48 IST








