ऋषभ पंत के घुटने में डाला दम, अब धोनी की भी कर दी सर्जरी! कौन हैं वो डॉक्टर जिन्होंने पहलवानों को भी किया फिट?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

धोनी के घुटने की सर्जरी पूरी हो चुकी है.
मुंबई के कोकिलाबेन में हुआ है धोनी का इलाज.

नई दिल्ली. किसी भी खेल में खिलाड़ी को कई बार भारी चोट का शिकार होना पड़ता है. जिसके बाद उनको फिट करने का जिम्मा बेस्ट डॉक्टर्स के पास होता है. हाल के समय में क्रिकेटर्स ने कुछ स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स को अधिक व्यस्त कर रखा है, फिर चाहे वो ऋषभ पंत (Rishabh Pant) हो या फिर एमएस धोनी (MS Dhoni). आज हम ऐसे डॉक्टर की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने पहले ऋषभ पंत के घुटने की सर्जरी की अब धोनी को भी फिट कर दिया है. एमएस धोनी आईपीएल के दौरान घुटने की इंजरी का शिकार हो गए थे.

धोनी ने घुटने के दर्द के साथ पूरा सीजन गुजार दिया. उनका स्ट्रगल रंग लाया और चेन्नई ने माही की कप्तानी में 5वीं ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है. धोनी की सर्जरी मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुई. यह सर्जरी हॉस्पिटल में आर्थ्रोस्कोपी डिपार्टमेंट के डायरेक्टर दिनशॉ परदीवाला ने की. परदीवाला ने ही ऋषभ पंत के कार एक्सीडेंट के दौरान घुटने उनके घुटने की सर्जरी की थी. 23 साल के अनुभव में उन्होंने क्रिकेटर्स ही नहीं बल्कि अन्य खेलों के प्लेयर्स को भी फिट कर दिया है.

युवराज सिंह से लेकर सचिन का भी किया इलाज

परदीवाला ने पूर्व दिग्गज युवराज सिंह और गॉड ऑफ क्रिकेट के रूप में मशहूर सचिन तेंदुलकर का भी इलाज किया है. इसके अलावा उन्होंने रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह का भी ट्रीटमेंट किया है. साल 2018 में परदीवाला ने कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले 12 प्लेयर्स की सर्जरी परदीवाला ने की थी. इसके अलावा उन्होंने पहलवान सुशील कुमार, बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु सहित कई खिलाड़ियों का इलाज किया है.

विदेश में जन्‍मा लेकिन पाकिस्‍तान के लिए खेला क्रिकेट, विराट कोहली की तारीफ करने पर हुआ था ट्रोल

ऋषभ पंत तेजी से हो रहे रिकवर

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज दिसंबर में कार हादसे का शिकार हुए. जिसके बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप, आईपीएल जैसे बड़े मंच पर उनकी उपस्थिति नहीं हो सकी है. हालांकि, पिछले 6 महीनों में पंत को चोटों में तेजी से सुधार होता दिखाई दिया है. उम्मीद है अक्टूबर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में उनकी वापसी हो सकती है.

Tags: IPL 2023, Ms dhoni, Rishabh Pant

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें