बस्ती में 2 हजार के लिए हुआ था ब्लाइंड मर्डर, पुलिस जांच में यह हुआ बड़ा खुलासा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रहमान/बस्ती : उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के कलवारी थाना के रामपुर गांव में 75 वर्षीय महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है. हत्या के आरोप में गांव के बबलू नाम के युवक को पुलिस ने अरेस्ट किया है. यह हत्याकांड शराबी युवक बबलू ने अंजाम दिया था.

दरअसल शराब के नशे में धुत्त बबलू 27 मई की रात को मृतिका बासमती के घर ने घुस गया. अलमारी का ताला तोड़ कर 2 हजार नगदी चोरी कर लिया. चोरी के दौरान बासमती को किसी के घर ने घुसने की आहट हो गई. जब उसने घर में किसी व्यक्ति की अलमारी से चोरी करता देखा तो शोर मचाने लगी. शोर को सुन कर बबलू ने बुजुर्ग महिला को पकड़ लिया और उस की निर्मम हत्या कर दी. हत्या के बाद महिला ने गले में चांदी की चैन और चांदी की अंगूठी को निकाल कर फरार हो गया.

नशे का आदी है आरोपी
वहीं पकड़े गए आरोपी बबलू ने बताया की वो नशे का आदी है और जिस दिन घटना हुई उसने शराब पी रखी थी. उसको पता था की महिला घर में अकेली रहती है रात ने जब वह चोरी करके सीढ़ी से उतर रहा था तो अचानक महिला दरवाजा खोल कर सामने आ गई और किचन के बल्ब की रोशनी में मुझे देख लिया. मुझे देख कर शोर मचाने लगी मैंने अपने आप को पकड़े जाने से बचाने के लिए उस का गला दबाते हुए सर को दीवार से लड़ा दिया. उस के बाद पास ने रखे सिल बट्टे को उस के सिर में मार कर हत्या कर दी.

आरोपियों के पास से बरामद किया गया सामान
वहीं मामले का खुलासा करते हुए एएसपी दीपेंद्र चौधरी ने बताया की यह हत्याकांड ब्लाइंड मर्डर था. पुलिस के पास कोई सुराग नहीं था. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया और 72 घंटे के अंदर इस हत्याकांड का खुलासा हुआ है. पकड़े गए आरोपी के पास से चोरी के 1600 नगद, चांदी की चेन और चांदी की अंगूठी बरामद की गई है. अभियुक्त के खिलाफ धारा 302,380,457,404,411 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.

Tags: Basti news, Crime News, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें