गिफ्ट में मिल जाए यह सामान तो खुल जाता है किस्मत का ताला, बच्चे भी मन से करने लगते हैं पढ़ाई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


उधव कृष्ण/पटना. फेंगशुई में लाफिंग बुद्धा का काफी महत्व है. माना जाता है की इन्हें घर में रखने से सुख-समृद्धि आती है. सनातन धर्म के अनुसार धन के देवता कुबेर को घर में उचित द‌िशा और स्थान देने से आर्थिक अभाव दूर होने लगते हैं. उसी तरह चीनी लाफिंग बुद्धा या हंसते हुए बुद्ध की मूर्ति को संपन्नता, सफलता और सौभाग्य लाने वाला माना जाता है.

मान्यता है कि लाफिंग बुद्धा जिस स्थान पर भी विराजित होते हैं, उस स्थान पर धन स्वयं ही आकर्षित होकर चला आता है. इसी विशेषता के चलते लोग घर एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान, होटल, दुकान, ऑफिस में इनकी मूर्ति को स्थापित करते हैं.लेक‌िन लाफ‌िंग बुद्धा कहीं पर भी रखने से बात नहीं बनती है. लाफ‌िंग बुद्धा को रखने के ल‌िए द‌िशा और स्‍थान का ध्यान रखना भी जरूरी है.वास्तु शास्त्र की तरह ही लोगों के बीच फेंगशुई भी काफी लोकप्रिय है और इसमें बताए गए टिप्स की मदद से जीवन में आ रही कठिनाइयों का सामना भी किया जा सकता है.

यह है लाफिंग बुद्धा रखने के फायदे

चीनी वास्तु यानि फेंगशुई में लाफिंग बुद्धा को फेंगशुई का भगवान माना जाता है. कहते हैं कि इसे घर में रखना बहुत शुभ होता है. फेंगशुई के अनुसार घर में लाफिंग बुद्धा रखने से सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है. साथ ही घर की नकारात्मक ऊर्जा भी खत्म होती है.

गिफ्ट में मिले तो ज्यादा होता है प्रभाव
फेंगशुई के अनुसार लाफिंग बुद्धा खरीदकर घर में रखने से इसका प्रभाव कुछ खास नहीं होता. इससे यह मात्र शोपीस ही रहता है. लेकिन अगर आपको कोई लाफिंग बुद्धा गिफ्ट करे, तो ये बहुत शुभ माना जाता है. इसलिए आमतौर पर लोग एक-दूसरे को गिफ्ट में लाफिंग बुद्धा देते हैं.

जान लीजिए लाफिंग बुद्धा रखने की सही जगह
लाफिंग बुद्धा को कहीं भी किसी भी जगह रखना सही नहीं है. बल्कि फेंगशुई के अनुसार इसे सही दिशा में रखने से ही लाभ मिलता है. लाफिंग बुद्धा घर के मुख्य द्वार के बिल्कुल सामने होना चाहिए, ताकि दरवाजा खुलते ही सबसे पहले उसी पर नजर जाए. इसके अलावा पूर्व दिशा में लाफिंग बुद्धा रखना भी शुभ माना जाता है.

लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को यदि बच्चों के स्टडी रूम में रखा जाए तो उनका पढ़ाई में मन लगता है और एकाग्रता आती है. बता दें कि लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को जमीन से 30 इंच की उंचाई पर रखा जा सकता है. पूर्व दिशा की ओर लाफिंग बुद्धा की तस्वीर को रखा जा सकता है. माना जाता है कि इस दिशा में लाफिंग बुद्धी की मूर्ति को रखने से घर की निगेटिव एनर्जी दूर होती है.

नोट:- चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, फेंग शुई आदि विषयों पर आलेख अथवा वीडियो समाचार सिर्फ पाठकों की जानकारी के लिए है. इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूरी है. हमारा उद्देश्य पाठकों तक महज सूचना पहुंचाना है, अतः इसे महज सूचना समझकर ही लें. इसके अलावा, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की होगी, न्यूज़ 18 लोकल इन तथ्यों की कहीं से भी पुष्टि नहीं करता.

.

FIRST PUBLISHED : June 01, 2023, 18:40 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें