नई दिल्ली. बहुचर्चित श्रद्धा मर्डर केस में दिल्ली की साकेत अदालत में गुरुवार से ट्रायल शुरू हो गया है. अभियोजन पक्ष की तरफ से गवाहों ने कोर्ट के समक्ष मुख्य आरोपी आफताब पूनावाला के खिलाफ बयान दर्ज कराना शुरू कर दिया है. श्रद्धा के भाई श्रीजय ने अदालत के समक्ष आफताब के खिलाफ गवाही दी. श्रीजय ने अदालत को बताया कि आफताब को लेकर श्रद्धा ने उन्हें बताया था कि वो उनके साथ झगड़ा करता था. विवाद इस हद तक बढ़ जाता था कि वो मारपीट करने पर उतारू हो जाता था.
श्रद्धा वॉकर और आफताब पूनावाला पूर्वी दिल्ली स्थित एक घर में लिव-इन रिलेशन में रहते थे. बीते साल 18 मई 2022 को आफताब ने श्रद्धा का मर्डर करने के बाद उनके शव को 35 टुकड़ों में काट दिया था. पेश मामले में अब साकेत कोर्ट आगामी 12 जून को श्रद्धा के भाई के बयान के आधार पर बचाव पक्ष को क्रॉस एग्जामिन करने का मौका देगी.
श्रद्धा मौत से 13 दिन पहले यानी पांच मई को आफताब के साथ मुंबई से दिल्ली शिफ्ट हुई थी. इसके बाद 18 मई को दोनों के बीच झगड़ा हुआ जिसमें आफताब ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी थी. फिल्मी तरीके से आफताब ने शव के छोटे-छोटे टुकड़े कर उन्हें फ्रिज में डाल दिया था. इन तुकड़ों को एक-एक कर उसने ठिकाने लगा दिया.
आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

रैपिडएक्स के आनंद विहार स्टेशन में यात्रियों के लिए एनसीआरटीसी ने खास प्लान, यहां जानें

दिल्ली का यह कपल बेच रहा स्पेशल चीज-केक, बार-बार खाने के लिए आ रहे लोग

पुलिस की वर्दी में लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बरार गैंग के 10 शार्प शूटर्स गिरफ्तार, किडनैपिंग की थी प्लानिंग, आर्म्स भी मिले

Delhi Minor Girl Murder: आरोपी साहिल की कस्टडी रिमांड 3 दिन बढ़ी, खुलेंगे कई और राज

Delhi Murder Case: नाबालिग को 4-5 लड़के कर रहे थे परेशान, साहिल और प्रवीण के बारे में छिपाया, करीबी दोस्त का खुलासा

मई निकला ठंडा, 36 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, कैसे दिल्ली-NCR पर प्रभाव डाल रहा जलवायु परिवर्तन

दिल्ली की इन तंग गलियों में है ‘रजिया सुल्तान’ का मकबरा, 4 साल की थी हुकूमत

पार्किसंस रोग की गंगाराम अस्पताल में हुई अनोखी सर्जरी, 51 साल की महिला के दिमाग में डाला गया पेसमेकर और…

बिहार के इस युवक के दीवाने हुए दिल्ली के लोग, गोल्डन बॉय’ को देखने कनॉट प्लेस पर लगती है भीड़

2000 के नोट देने पर 3 हजार का खाना खिला रहा ये रेस्टोरेंट, जानें जगह और वजह
इससे पहले नवंबर 2022 में महाराष्ट्र के पालघर में श्रद्धा की तरफ से आफताब पूनावाला के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई थी इस शिकायत में बताया गया था कि आफताब उसे धमकी देता है. वो कहता है कि टुकड़े-टुकड़े कर फेंक देगा. मुंबई में रहने वाले श्रद्धा के पड़ोसी ने यह जानकारी दी थी. यह पड़ोसी ही श्रद्धा के साथ पुलिस स्टेशन गई थी.
.
Tags: Delhi Crime, Delhi news
FIRST PUBLISHED : June 01, 2023, 18:36 IST








