चावल-दाल में लग जाते हैं कीड़े, स्‍टोर करते वक्‍त लगाएं ये 4 जुगाड़, सालों साल टेंशन फ्री होकर करेंगे इस्तेमाल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

तेज पत्‍ते की मदद से आप अनाज से कीड़ों को दूर रख सकते हैं.
लौंग की मदद से भी आप चावल और दाल को कीड़ों से बचा सकते हैं.

How To Store Rice And Lentils To Protect Bugs: चावल, दाल या किसी भी तरह के अनाज के रख-रखाव में ये समस्‍या आती है कि थोड़ी सी लापरवाही हुई नहीं कि इनमें छोटे-छोटे कीड़े लग जाते हैं. इन कीड़ों को दूर रखने के लिए हम कई बार इन्‍हें एयरटाइट कंटेनर में भी रखते हैं, लेकिन इन महंगे डिब्‍बों में भी कीड़ों को रोकना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में इन्‍हें लंबे समय तक स्‍टोर करना किसी के लिए भी चैलेंजिंग काम लगता है. यहां हम बता रहे हैं कि आप कुछ घरेलू नुस्‍खों की मदद से चावल, दाल या किसी भी अन्‍य अनाज से कीड़ों को किस तरह दूर रखा जा सकता है. आइए जानते हैं कैसे.

दाल चावल को इस तरह बनाएं कीड़ों से

तेज पत्‍ते का इस्‍तेमाल
ताजा तेज पत्‍ते की खुशबू जहां एक तरफ खाने के स्‍वाद को तो बढ़ाने का काम करता है, इसकी मदद से आप कीड़ों को भी दूर रख सकते हैं. अगर आपके चावल या दाल में अक्‍सर कीड़े लग जा रहे हैं तो आप इन डिब्‍बों में हर कुछ दिनों में फ्रेश तेजपत्‍ता रख दिया करें. कीड़े दूर रहेंगे.

नीम की पत्तियों को प्रयोग
अगर आपके घर के आसपास नीम का पेड़ हैं तो आप इनकी पत्तियों की मदद से भी अपने चावल और दाल को कीड़ों से बचा सकते हैं. इसके लिए आप एक मलमल के कपड़े में नीम की सूखी पत्तियों को बांध लें और पोटली को डिब्‍बे में डाल लें. कीड़े नहीं आएंगे.

ये भी पढ़ें: आम को घर पर करना है लम्बे समय तक स्टोर, अपनाएं 5 आसान तरीके, फ्रेशनेस भी रहेगी बरकरार

लौंग का इस्‍तेमाल
लौंग की मदद से भी आप चावल और दाल को कीड़ों से बचाकर रख सकते हैं. इसके लिए आप ताजा लौंग इन डिब्‍बों में रख दें. कीड़े अनाज से दूर रहेंगे. यही नहीं, चीटियां भी नहीं आएंगी. आप लौंग ऑयल का इस्‍तेमाल भी इसके लिए कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: स्विच बोर्ड हो गए हैं काले-गंदे और चिकने, 5 तरीकों की लें मदद, चुटकियों में हो जाएंगे नए जैसे क्लीन

 लहसुन का प्रयोग
लहसुन का स्‍मेल काफी स्‍ट्रॉन्‍ग होता है. आप चावल और दाल के डिब्‍बों में अगर लहसुन के छिलकों को एक कपड़े में बांधकर रखें तो इससे कीड़े दूर रहेंगे.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Tags: Lifestyle, Tips and Tricks

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें