कोटा रेलवे विभाग ने सेवानिवृत्त हो रहे 45 रेलसेवकों को किया सम्मानित, गोल्ड मेडल से किया सम्मानित

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शक्ति सिंह/ कोटा. कोटा रेलवे विभाग कोटा मण्डल से मई माह में आयु सीमा के तहत 45 रेल सेवकों का सभागृह में विदाई समारोह आयोजित किया गया. मण्डल रेल प्रबन्धक मनीष तिवारी द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया.

आपके शहर से (कोटा)

कोटा मंडल से मई माह में 1 राजपत्रित अधिकारी एवं 44 अराजपत्रित कर्मचारी विभिन्न विभागों के सेवानिवृत्त हुए. जिसमें राजपत्रित अधिकारी-स्टेशन निर्देशक कोटा विभिन्न पदों पर कार्यरत अराजपत्रित कर्मचारी लोको पायलट, कार्यालय अधीक्षक, टेक्नीशियन, ट्रेन मेनेजर, स्टेशन मास्टर, खलासी, ट्रैक मेंन, टैकमेन, कांटेवाला, हेल्पर, जूनियर इंजीनियर, एसएसई एवं वाचमेन कार्यरत कर्मचारी शामिल हैं. सभी सेवानिवृत्त हो रहे रेल सेवको को संबंधित दस्तावेज पेंशन पे आर्डर, सेवा प्रमाण पत्र, सर्विस रिकार्ड की सॉफ्ट कापी, पहचान पत्र, मेडिकल कार्ड, कंपोजिट ट्रांसफर ग्रांट भत्ता एवं पास आवेदन और प्राधिकार पत्र प्रदान किये गये.

इस दौरान रेलमण्डल प्रबन्धक मनीष तिवारी अपने उदवोधन में कर्मचारियो को सेवानिवृत्ति राशि का सदुपयोग, स्वास्थमय जीवन व्यतीत करने की सलाह देते हुए उनके भावी सुखी जीवन की शुभकामना दी. इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य उपस्थित रहे.

Tags: Hindi news, Indian railway, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें