पर्यावरण बचाने का संदेश लेकर साइकिल से सिंगापुर के लिए निकले आदित्य, अब तक 17 राज्य घूम चुके

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


वेद प्रकाश/ ऊधम सिंह नगर. कहते हैं कि मन में कुछ कर गुजरने की इच्छा हो तो परिस्थितियां मायने नहीं रखती है. ये पंक्ति भारत से सिंगापुर की यात्रा पर निकले आदित्य कुमार पर बिल्कुल सटीक बैठती है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि पेशे से सिविल इंजीनियर आदित्य मानवता और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हजारों किलोमीटर की पैदल और साइकिल यात्रा कर रहे हैं. फिलहाल वे भारत से सिंगापुर तक की साइकिल यात्रा पर निकले हुए हैं.

आदित्य ने पैदल और साइकिल से देश के 17 राज्यों में 20 हजार किलोमीटर यात्रा को 15 महीने से अधिक समय पूरा किया. 15 मार्च, 2023 को दिल्ली से भारत से सिंगापुर की यात्रा शुरु की, दिल्ली से होते हुए हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर, लेह लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड पहुंच गए. यहां से नेपाल होते हुए इंडोनेशिया तक जाएंगे और वहां से सिंगापुर जाकर में अपनी यात्रा को समाप्त करेंगे.

यूपीएससी की तैयारी छोड़ निकल पड़े जागरुकता फैलाने

आदित्य ने बताया कि मैं मूल रूप से राजस्थान के जैसलमेर का रहने वाला हूं, और राजस्थान से मैंने सिविल इंजीनियर की डिग्री ली है. डिग्री पूरी होने के कुछ वर्ष बाद मैं दिल्ली आ गया और वहां पर नौकरी करने लगा. इसी दौरान 2019 से मैंने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी. यूपीएससी की तैयारी करते हुए मुझे महसूस हुआ कि समाज में मानवता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता काफी कम होती जा रही है. देश को इन दोनों मुद्दों के प्रति जागरूक करने के लिए मैंने जनवरी 2022 से पैदल यात्रा की शुरुआत की, जिसमें मैंने देश के 17 प्रदेश की 20 हजार किलोमीटर की यात्रा पैदल और साइकिल से पूरी की.

5 से 6 महीने में पूरी होगी भारत से सिंगापुर की यात्रा

उन्होंने बताया कि अब भारत से सिंगापुर की यात्रा दिल्ली से शुरु की है. पूरी यात्रा 10 हजार किलोमीटर की है, जो 5 से 6 महीने में पूरी होगी. अब तक मेरी पूरी यात्रा बिना एक रुपया खर्च कर हुई है. यात्रा के दौरान मुझे देशवासियों का भरपूर सहयोग मिला है. आदित्य ने बताया कि मुझे जितना मान-सम्मान यहां उत्तराखंड में मिला उतना सम्मान अभी तक देश के किसी भी प्रदेश में नहीं मिला है. यहां के लोग काफी भावनात्मक और सहयोगात्मक हैं. उन्होंने कहा कि भारत से सिंगापुर यात्रा का उद्देश्य विदेशी धरती पर भारत मां का नाम ऊंचा करने का है, इस दौरान मैं पर्यावरण और मानवता के मैसेज को पहुंचाने का भी प्रयास करुंगा. पर्यावरण मित्र आदित्य कुमार का एक यूट्यूब चैनल @aadisvlogdiary है, जिसमें 1 लाख 40 हजार सब्सक्राइबर हैं. वे इसमें अपनी पूरी यात्रा की अपडेट करते रहते हैं.

Tags: Latest hindi news, Save environment, Udham Singh Nagar News, Uttarakhand news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें