
हाइलाइट्स
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को साल 2025 तक पूरी तरह शुरू करने की तैयारी है.
इसका निर्माण सरकार की महत्वाकांक्षी योजना भारत माला के तहत बनाया जा रहा है.
एक्सप्रेसवे तैयार होने के बाद दिल्ली से मुंबई तक की दूरी सिर्फ 12 घंटे में तय की जा सकेगी.
Delhi Mumbai Expressway : दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद के लोगों के लिए राहत की खबर है. यहां रहने वाले जो लोग DND से गुजरते समय जाम का सामना करते हैं, उन्हें अब जल्द इससे राहत मिलने वाली है. साथ ही नोएडा-फरीदाबाद से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के रास्ते सफर करने वालों को भी अब सीधी कनेक्टिविटी मिल गई है. दरअसल, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे को DND से जोड़ने की मंजूरी मिल गई है और इसके लिए 4,509 वर्ग मीटर जमीन सरकार ने NHAI को दी है.
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना भारत माला का हिस्सा है. ये एक्सप्रेस-वे छह लेन का है. हाईवे के निर्माण से दिल्ली और मुंबई के बीच की दूरी में लगने वाला समय घटकर आधा रह जाएगा. 1,300 किलोमीटर से ज्यादा लंबा यह एक्सप्रेस देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे माना जा रहा है. इसके कुछ हिस्सों पर संचालन भी अब तक शुरू किया जा चुका है.
राज्यपाल ने लगाई मुहर
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे को DND से जोड़ने की मंजूदी दे दी है. इसके लिए उन्होंने NHAI को 4509 वर्ग मीटर जमीन दी है. एक्सप्रेस-वे के DND से जुड़ने के बाद दिल्ली से फरीदाबाद और नोएडा के बीच जाम की स्थिति से लोगों को राहत मिलेगी.
दिल्ली के कचरे से बनेगा एक्सप्रेस-वे
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने NHAI को DND से एक्सप्रेस-वे को जोड़ने की मंजूरी इस शर्त पर दी है कि NHAI हाईवे और अन्य रोड के निर्माण में दिल्ली में जमा हुए कूड़े और मलबे का इस्तेमाल करेगी. साथ ही NHAI को मिलने वाली जमीन का भुगतान भी करना होगा.
तीन हिस्सों में जोड़ा जाएगा डीएनडी
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना भारत माला के तहत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो रहा है. इस एक्सप्रेस-वे से डीएनडी को तीन हिस्सोंं में जोड़ा जा रहा है. पहले हिस्से में महारानी बाग में DND से जैतपुर पुश्ता रोड जंक्शन तक, दूसरे हिस्से में जैतपुर पुश्ता से फरीदाबाद-बल्लभगढ़ बाईपास तक और तीसरे हिस्से में फरीदाबाद-बल्लभगढ़ बाईपास से केएमपी एक्सप्रेस-वे के जंक्शन तक सड़क बनाकर उसे डीएनडी से जोड़ा जाएगा.
.
Tags: Business news in hindi, Delhi-Mumbai Expressway, NHAI, Traffic Jam
FIRST PUBLISHED : June 01, 2023, 11:55 IST









