मोबाइल ढूंढ़ने के लिए बहाया था 21 लाख लीटर पानी, डैम खाली कराने वाले साहब सस्पेंड, रिवकरी नोटिस भी जारी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



खेमनारायण शर्मा

कांकेर. कांकेर जिले के परलकोट में जलाशय में मोबाइल गिरने पर लाखों लीटर पानी बर्बाद करने वाले अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है. मामले में फूड इंस्पेक्टर राजेश विश्वास और जल संसाधन विभाग एसडीओ आरएल धीवर पर निलंबन की गाज गिरी है. दोनों अधिकारियों पर जल संसाधन विभाग ने 53092 रुपए की रिकवरी का नोटिस जारी किया है.

कांकेर जिले के पंखाजूर के परलकोट जलाशय में फूड इंस्पेक्टर राजेश विश्वास का मोबाइल गिर गया था. उन्होंने अपना बेशकीमती मोबाइल ढूंढने के लिए 4 दिनों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. इसके बाद गोताखोरों ने उनका मोबाइल ढूंढा पर वे असफल रहे, फिर उन्होंने हाई पावर पंप लगवाकर जलाशय का पानी खाली करा दिया था. आरोप है कि उन्होंने मोबाइल ढूंढने के लिए जलाशय में संग्रहित 21 लाख लीटर पानी बहा दिया था, तब जाकर उनका मोबाइल मिल पाया था.

पानी बर्बाद करने वाले अधिकारी सस्पेंड
मामले में जलाशय से मोबाइल के लिए पानी खाली कराने वाले फूड इंस्पेक्टर राजेश विश्वास को जल संसाधन विभाग ने रिकवरी नोटिस जारी किया है. इसके अनुसार फूड इंस्पेक्टर को 10 दिनों के भीतर 53092 रुपए जमा करने का नोटिस जारी किया गया है. उन्होंने जलाशय में मोबाइल के जाने के बाद विभाग की अनुमति के बिना डीजल पंप लगाकर पानी बहा दिया था. मामले में अब फूड इंस्पेक्टर राजेश विश्वास और जल संसाधन विभाग एसडीओ आरएल धीवर को सस्पेंड कर दिया गया है.

छुट्टी मनाने के दौरान जलाशय में गिरा मोबाइल
कोयलीबेड़ा ब्लॉक के फूड इंस्पेक्टर राजेश विश्वास 21 मई को छुट्टी मनाने पर परलकोट जलाशय पहुंचे थे. इसके आसपास घूमने के दौरान फूड इंस्पेक्टर का कीमती मोबाइल पानी में जा गिरा. जलाशय का पानी ओवरफ्लो होकर बह रहा था. उसमें 15 फीट तक पानी भरा हुआ था. मोबाइल गिरने के बाद अधिकारी ने फोन की तलाश करने के लिए गोताखोरों से ढूंढवाया, लेकिन मोबाइल नहीं मिला. इसके बाद जलाशय का पानी खाली करने के लिए हाई पावर पंप मंगाए. 3 दिनों तक 30 एचपी के पंप से जलाशय का पानी निकाला गया. तब जाकर अधिकारी का मोबाइल मिल पाया था.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें