UP DElEd 2023: यूपी डीएलएड के रजिस्ट्रेशन में भूल से भी ना करें ये गलती, आवेदन हो जाएगा निरस्त

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. UP DElEd 2023: डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन यानी डीएलएड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कल 2 जून 2023 से शुरू होने जा रही है. ऐसे में इसके लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को पूरी तरह से सचेत रहने की आवश्यकता है. अभ्यर्थियों को इस आर्टिकल के माध्यम से हम बताएंगे कि आवेदन करने के लिए किन बातों का ध्यान रखना है. इसके साथ ही यूपी डीएलएड के रजिस्ट्रेशन के लिए जरुरी डेट्स क्या हैं.

बता दें कि यूपी डीएलएड के लिए कुल 2,33,350 सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा. इसके लिए आवेदन काफी सावधानी पूर्वक भरना होगा. दरअसल, इस बार आवेदन फॉर्म में संशोधन का कोई भी अवसर नहीं दिया जाएगा. गलत जानकारी देने पर आवेदन फॉर्म निरस्त किया जा सकता है. आवेदन की प्रक्रिया दोपहर के बाद से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट updated.gov.in पर शुरू होगी.

कैसे मिलेगा एडमिशन
यूपी डीएलएड में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. खास बात यह है कि यूपी डीएलएड में एडमिशन के लिए के लिए किसी भी प्रकार की प्रवेश परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाता है. इसके लिए मेरिट लिस्ट, आपकी मार्कशीट में मिले नंबर के आधार पर तैयार की जाती है.

आपके शहर से (वाराणसी)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

ये भी पढ़ें-
Education News: 10वीं के बाद कौन सा सब्जेक्ट लें स्टूडेंट, जानें इसके नफा नुकसान
KVS Admission: केंद्रीय विद्यालय के एडमिशन में किन बच्चों को मिलती है पहली प्राथमिकता, क्यों रहती है लंबी वेटिंग लिस्ट

इन तारीखों का रखें ध्यान

  • आवेदन की शुरूआत – 2 जून
  • आवेदन के लिए अंतिम तिथि – 27 जून
  • शुल्क जमा करने की लास्ट डेट – 28 जून
  • आवेदन का प्रिंट आउट लास्ट डेट – 30 जून

Allahabad University: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कल से होगी प्रवेश परीक्षा
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कल से यानी 2 जून 2023 से प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी. इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शैक्षिक सत्र 2023-24 के पीजी कोर्स में एडमिशन दिया जाएगा. इस साल 9467 सीटों के लिए 31745 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है.

Tags: Admission, College education, Education news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें