गौरव दिवस पर ‘दौड़ा’ भोपाल…CM शिवराज ने गुब्बारे उड़ाकर की शुरुआत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आदित्य तिवारी/भोपाल: भोपाल गौरव दिवस के मौके पर भोपाल में आज हर्षोल्लास का माहौल रहा. सुबह 6:30 बजे वीआईपी रोड स्थित राजा भोज प्रतिमा स्थल के सामने हजारों लोग जुटे. इस दौरान वीआईपी रोड से बोर्ड क्लब तक की दौड़ लगाई गई, जिसको सीएम शिवराज ने रवाना किया. दौड़ में बुजुर्ग से लेकर बच्चों तक ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे. उनके द्वारा ही सभी प्रतिभागियों को इस दौड़ के लिए रवाना किया गया. इस दौड़ के जरिए सभी प्रतिभागियों संदेश दिया कि भोपाल को स्वच्छता में नंबर वन बनाना है. साथ ही युवाओं को तंबाकू से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया.

गौरव दिवस के इस मौके पर वीआईपी रोड पर सुबह 5 बजे ही लोगों की भीड़ उमड़ आई. कार्यक्रम के लिए सीएम से पहले चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, पूर्व महापौर आलोक शर्मा, महापौर मालती राय एवं कलेक्टर आशीष सिंह पहुंचे. सीएम ने ही दौड़ को रवाना किया. बता दें कि वॉटर एडवेंचर भी सुबह 9 बजे ही आरंभ कर दिया गया. वहीं फूड फेस्टिवल की शुरुआत शाम को बिट्टन मार्केट में की गई.

सीएम ने बताया भोपाल का इतिहास
गौरव दिवस के मौके पर सीएम शिवराज ने लोगों को बधाई देते हुए भोपाल के इतिहास पर प्रकाश डाला. कहा देश की आजादी के बाद भी तत्कालीन नवाब ने भारतीय संघ में भोपाल रियासत को मिलाने से मना कर दिया था, जिसके बाद यहां के आम नागरिक को संघर्ष, आंदोलन एवं बलिदान करने पड़े. इसके बाद भोपाल को 1949 में 1 जून को आजादी मिली. इस आंदोलन के दौरान कई सारे युवा रायसेन जिले के बोरसा में शहीद हो गए. इन शहीदों को याद करते हुए सीएम ने श्रद्धांजलि भी अर्पित की.

भोपाल को बनाएंगे नंबर 1
सीएम शिवराज ने कहा कि गौरव दौड़ के लिए भोपाल के हजारों नौजवान और नागरिक हर्षोल्लास के साथ भाग ले रहे हैं. अब उनका लक्ष्य भोपाल को स्वच्छ शहर बनाने का है. साथ ही ग्रीन शहर, क्लीन शहर का संकल्प हर नागरिक को लेना चाहिए. पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह हर रोज 3 पौधों का रोपण करते हैं.

.

FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 21:44 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें