पहलवानों के विरोध प्रदर्शन की आंच, सचिन तेंदुलकर के घर को बनाया निशाना, बंगले के बाहर लगाए…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. देश के पहलवानों द्वारा कुश्ती संघ के अध्यक्ष रहे बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण के आरोपों में गिरफ्तारी की मांग लगातार हो रही है. इसको लेकर कई प्रदर्शन किए गए और जंतर मंतर से बल पूर्वक उनको हटा दिया गया. 28 मई को पुलिस ने सभी पहलवानों के विरोध प्रदर्शन को खत्म किया. इसके जवाब में साक्षी मलिक, विनेश फौगाट समेत सभी पहलवानों ने अपने अपने मेडल गंगा में बहाने के लिए हरिद्वार का रुख किया. यहां किसान नेता नरेश टिकैत ने उनको रोका और वापस लेकर आए.

पहलवानों द्वारा कुश्ती संघ के अध्यक्ष रहे बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर किए जा रहे विरोध प्रदर्शन की आंच महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के घर तक पहुंच गई है. पहलवानों के विरोध प्रदर्शन के खत्म किए जाने के तरीके पर मंगलवार को पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले ने ट्वीटर कर अपनी प्रतिक्रिया दी थी. सचिन तेंदुलकर ने अब तक इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और इसको लेकर कांग्रेस की तरफ से विरोध जताया गया है.

यूथ कांग्रेस का तरफ से बुधवार को सचिन तेंदुलकर के बंगले के बाहर विरोध जताते हुए एक पोस्टर लगाया गया. पहलवानों के मामले पर महान बल्लेबाज सचिन की चुप्पी पर पार्टी की तरफ से सवाल उठाया गया है. पोस्टर में पहलवानों का समर्थन नहीं करने की वजह से नाराजगी जताई गई है. सचिन के बंगले के बाहर पार्टी की तरफ से लगाए गए पोस्टर को लेकर मुंबई पुलिस एकदम से एक्शन लिया और उसे तुरंत ही हटाया.

Tags: Sachin tendulkar

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें