Robot Employees: चांद पर भेजने के लिए सस्ते रोबोट, कर्मचारियों की तरह मानेंगे हर बात, धरती से होंगे कंट्रोल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

चांद पर बिजली के लिए सोलर पैनल लगा सकता है स्पेस रोबोट.
इंसानों की तुलना में ज्यादा काम कर सकता है रोबोट.
खर्च और खतरा दोनों कम कर सकते हैं स्पेस रोबोट्स.

नई दिल्ली. एक तरफ एलन मस्क की स्पेस एक्स और जेफ बेजोस की ब्लू ओरिजिन इस कोशिश में लगे हैं कि इंसानों को स्पेस में भेजा जा सके. वहीं एक कंपनी रोबोट एम्प्लॉयीज़ल तैयार कर रही है. जिन्हें स्पेस में भेजकर काम करवाया जा सके. कंपनी का नाम है गिटAI.

गिटAI जापान की एक स्टार्टअप कंपनी है, जिसके CEO शो नाकानोज़ का मानना है कि इंसानों को स्पेस में भेजना खतरनाक भी है और महंगा भी है. उनका मानना है कि इंसानों के लिए प्रैक्टिकल नहीं है कि वो स्पेस में जाकर मशीनों को खोलकर उन्हें एसेम्बल कर पाएंगे. कंपनी का मकसद स्पेस एक्सप्लोरेशन के खर्चे और रिस्क को कम करना है.

ये भी पढ़ें- फोन में फेस लॉक लगा रखा है तो तुरंत बदल लें सेटिंग, हो सकता है मिस यूज़!

ऑपरेशन का खर्चा कम करने की ज़रूरत
ब्लूमबर्ग को दिए एक इंटरव्यू में कंपनी के CEO ने कहा कि स्पेस एक्स और ब्लू ओरिजिन जैसी बड़ी स्पेस कंपनियां स्पेस तक जाने की ट्रांसपोर्टेशन प्रॉब्लम पर काम कर रही हैं. पर वहां जाने के बाद ओवरऑल ऑपरेशन का कॉस्ट भी कम हो, ये ज़रूरी है. उनका मानना है कि स्पेस रोबोट्स चांद या मंगल पर मौजूदा ऑप्शंस की तुलना में कई गुना कम खर्चे पर काम कर सकते हैं. उनका कहना है कि जैसे मस्क से स्पेस एक्स ने स्पेस में रॉकेट भेजने को अफॉर्डेबल बनाया है, वैसे ही गिट AI के रोबोट्स स्पेस में सेफ और सस्ता लेबर प्रोवाइड कर सकते हैं. ये स्पेस के ऑपरेशन कॉस्ट को 100 गुना तक कम कर सकता है.

कंपनी की वेबसाइट पर छपी ताज़ा खबर की मानें तो कंपनी ने हाल ही में 30 मिलियन डॉलर यानी करीब ढाई सौ करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट रेज़ किया है. कंपनी इन पैसों का इस्तेमाल अमेरिका में अपने स्टाफ को बढ़ाने के लिए करेगी. स्पेस रोबोट्स बनाने के लिए कंपनी अमेरिका में तेज़ी से इंजीनियर्स की भर्ती कर रही है.

इंसानों से ज्यादा काम कर सकते हैं स्पेस रोबोट्स
2016 में बनी gitai स्पेस रोबोट्स बनाती है. इनमें इंचवॉर्म, रोबोटिक आर्म और लुनार रोबोटिक रोवर्स शामिल हैं. कंपनी के रोबोटिक आर्म और रोवर्स रिमोट तरीके से रूटीन कंस्ट्रक्शन वर्क कर सकते हैं. माने एक जगह से इंस्ट्रक्शन देकर उनसे काम कराया जा सकता है. कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, उनके रोबोट्स खुदाई कर सकते हैं, चांद पर सोलर पैनल लगा सकते हैं, ऊंचाई पर एंटीना लगा सकते हैं, पैनल की मरम्मत कर सकते हैं और उनका मेंटेनेंस भी कर सकते हैं. इसके साथ ही रोवर के टायर भी बदल सकते हैं.

साल 2021 में कंपनी इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन में टेक डेमो कर चुकी है. कंपनी इस साल के आखिर तक स्पेस स्टेशन के बाहर टेक डेमो करने का प्लान कर रही है.

Tags: Space, Space Exploration, Space news, Space scientists, Tech News in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें