
नई दिल्ली. विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया सहित देश के शीर्ष पहलवान आज अपना पदक गंगा में बहाने जा रहे हैं. ये पहलवान 23 अप्रैल से भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारी पहलवानों ने सोमवार को सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि वह अपने पदकों को गंगा में बहाने जा रहे हैं. साथ ही उन्होंने अब इंडिया गेट पर आमरण अनशन का आह्वान किया है. इन पहलवानों का कहना है कि गंगा में पदक को बहाने के बाद उनके जीने का कोई मतलब नहीं रह जाएगा और वह इंडिया गेट पर इसके बाद आमरण अनशन करेंगे.
Author: Up Head Line
Views: 30








