
विक्रम कुमार झा/पूर्णिया. ट्रिपल RRR के सहारे पूर्णिया में गरीबों का भला होगा. नगर निगम पूर्णिया इन्हीं तीन R के सहारे गरीबों की मदद करने जा रही है. घर के पुराने कपड़े, खिलौने, जूते, चप्पल, घड़ी सहित अन्य चीजे अब बेकार नहीं जाएंगी. नगर निगम के कर्मी घर-घर जाकर इन पुरानी और बेकार चीजों को कलेक्ट करेंगे और गरीब और जरूरतमंद में बांटकर उन्हें सहारा देंगे.
पूर्णिया नगर निगम के उपनगर आयुक्त दीनानाथ ने कहा कि पूर्णिया में रिड्यूस, रीयूज और रीसायकल के माध्यम से आपके घर में जो बेकार पड़ा कचरा है, उन्हें कलेक्ट किया जाएगा, जिससे गरीबों और जरूरतमंदों का भला होगा. उन्होंने कहा कि पूर्णिया नगर निगम के द्वारा पूर्णिया की 4 जगहों पर अलग-अलग केंद्र बनाए गए हैं और 4 गाड़ियों के द्वारा पूर्णिया के अलग-अलग वार्ड में जाकर पुरानी किताबें, पुराने खिलौने, पुराने जूते, पुराने कपड़े ,पुरानी घड़ी ,पुरानी बेल्ट सहित अन्य कई उपयोगी चीजें, जो आपके उपयोग में ना हो वैसी चीजों को आप से लेकर गरीब और जरूरतमंद के बीच बांटा जाएगा.
मुहिम को आगे बढ़ाने में बढ़ चढ़ कर कर रहे योगदान
उन्होंने कहा कि ऐसे भी हिंदू धर्म में वास्तु के मुताबिक, घरों में बेकार और खराब चीजें नहीं रखनी चाहिए .जिससे कई सारे नुकसान होते हैं. ऐसे में वही बेकार चीजें, आप पूर्णिया नगर निगम के कर्मियों को देते हैं तो वह बेकार चीज गरीब और जरूरतमंद में बांटी जाएंगी. उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस पहल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें. हालांकि इस मुहिम की शुरुआत पूर्णिया नगर निगम में 25 मई से शुरू कर दी है. यह आगे भी इसी तरह चलती रहेगी.
.
FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 17:28 IST








